नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, विपक्ष की भूमिका पर उठाए सवाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि विपक्ष को अपनी भूमिका समझने के लिए पहले अपना इतिहास पलटना चाहिए. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने दशकों पुराने शासन में देश को केवल बदहाली दी.

Advertisement
सीएम नायब सिंह सैनी (File Photo: PTI) सीएम नायब सिंह सैनी (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:15 PM IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को विपक्ष की वास्तविक भूमिका को समझने के लिए अपना इतिहास पढ़ना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने लंबे शासनकाल के बावजूद देश को अपेक्षित विकास नहीं दे सकी.

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने लगभग 55 वर्षों तक देश पर शासन किया, जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल से पांच गुना अधिक है. उन्होंने सवाल उठाया कि इतने लंबे शासन के बावजूद देश को किस स्थिति में छोड़ा गया और साथ ही उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने कम समय में विकास और सुशासन की नई मिसाल पेश की है.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के अपमान का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने शायद ही कोई संस्था छोड़ी हो जिसका अपमान न किया हो-चाहे वह भारत के राष्ट्रपति हों, उपराष्ट्रपति, लोकतांत्रिक व्यवस्था, चुनाव आयोग या यहां तक कि संविधान. 

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने 11 वर्ष के कार्यकाल के दौरान दुनियाभर में भारत का नाम ऊंचा किया जबकि ये विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करने का काम करते हैं.  देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, संसद, संविधान, चुनाव आयुक्त के प्रति कांग्रेस ने क्या टिप्पणी की सब जानते हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement