हरियाणाः मनोहर कैबिनेट में विभाग आवंटित, जेजेपी के दबाव में दिखी बीजेपी

महज 10 विधायकों वाली पार्टी जेजेपी के नेता और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को सरकार में 11 अहम विभाग दिए गए हैं. दुष्यंत चौटाला को आबकारी एवं कराधान, उद्योग, श्रम एवं रोजगार, नागरिक उड्डयन, लोक निर्माण विभाग, विकास एवं पंचायत, पुरातत्व  संग्रहालय, पुनर्वास और कंसोलिडेशन विभाग दिए गए हैं.

Advertisement
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (फाइल फोटोः PTI) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (फाइल फोटोः PTI)

सतेंदर चौहान

  • चंडीगढ़,
  • 14 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 8:54 AM IST

  • 10 सीटों वाली पार्टी के दुष्यंत को 11 अहम विभाग
  • अन्य सभी विभाग मंत्रिमंडल विस्तार तक सीएम के पास

हरियाणा की मनोहर लाल की कैबिनेट के विस्तार से ठीक एक दिन पहले विभागों का आवंटन किया गया. विभागों के आवंटन में भारतीय जनता पार्टी नई नवेली जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के दबाव में दिखी.

महज 10 विधायकों वाली पार्टी जेजेपी के नेता और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को सरकार में 11 अहम विभाग दिए गए हैं. दुष्यंत चौटाला को आबकारी एवं कराधान, उद्योग, श्रम एवं रोजगार, नागरिक उड्डयन, लोक निर्माण विभाग, विकास एवं पंचायत, पुरातत्व  संग्रहालय, पुनर्वास और कंसोलिडेशन विभाग दिए गए हैं.

Advertisement

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच हुआ विभागों का बंटवारा

सूबे की खट्टर सरकार में अभी मुख्यमंत्री के साथ केवल उपमुख्यमंत्री ने शपथ ली थी. मंत्रिमंडल का विस्तार अभी होना है, ऐसे में विभागों का बंटवारा अभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच ही हुआ. उपमुख्यमंत्री दुष्यंत को दिए गए विभागों के अलावा सभी विभाग फिलहाल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास ही हैं.

गुरुवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होना है. मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों को विभाग आवंटित किए जाएंगे. गुरुवार को नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद जल्द ही एक बार फिर विभागों का आवंटन किए जाने की संभावना है.

जेजेपी की बैसाखी पर सरकार

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी 40 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन बहुमत के लिए जरूरी 45 सीटों के आंकड़े से 5 सीट पीछे रह गई थी. पहली बार चुनाव मैदान में उतरी दुष्यंत की पार्टी ने 10 सीटों पर विजश्री पाई थी.

Advertisement

सरकार बनाने के लिए कांग्रेस की ओर से भी कोशिशें शुरू होने पर बीजेपी ने जेजेपी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई और दुष्यंत को उपमुख्यमंत्री बनाया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »