'अंकल बचा लो...', मासूमों की चीखें सुनता रहा गार्ड, गुरुग्राम के तालाब में डूबकर दो बच्चों की मौत

गुरुग्राम के एम्बिएंस मॉल परिसर स्थित कटरीना अपार्टमेंट के गोल्फ कोर्स तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में नहाने गए थे. परिजनों ने सुरक्षा गार्ड पर मदद न करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

Advertisement
 सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल.(Photo: Neeraj Vashishta/ITG)  सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल.(Photo: Neeraj Vashishta/ITG)

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:18 PM IST

साइबर सिटी गुरुग्राम से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. गुरुग्राम के एम्बिएंस मॉल परिसर स्थित कटरीना अपार्टमेंट के गोल्फ कोर्स तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद पीड़ित परिवारों में मातम पसरा हुआ है, वहीं अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था और गार्ड्स की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर शाम नाथूपुर इलाके के रहने वाले चार बच्चे भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अपार्टमेंट परिसर में बने गोल्फ कोर्स तालाब में नहाने के लिए पहुंच गए थे. बताया जा रहा है कि बच्चे सुरक्षा घेरे को पार कर किसी तरह तालाब तक पहुंच गए. जैसे ही बच्चे पानी में उतरे, उनमें से दो बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. 

यह भी पढ़ें: लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद ने गुरुग्राम में कराया था हेयर ट्रांसप्लांट और दांत का इलाज, चौंकाने वाला खुलासा

जब दोनों बच्चे पानी में डूबने लगे तो उनके साथ मौजूद अन्य बच्चों ने उन्हें बचाने की कोशिश की. इसी दौरान 12 वर्षीय अंकुश नाम के बच्चे ने साहस दिखाते हुए 8 साल के एक बच्चे का हाथ पकड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि बाकी दोनों बच्चों को नहीं बचाया जा सका. मृत बच्चों की उम्र 10 और 11 वर्ष बताई जा रही है.

Advertisement

सुरक्षा गार्ड पर गंभीर लापरवाही का आरोप

पीड़ित परिवारों का आरोप है कि जब बच्चे मदद के लिए सुरक्षा गार्ड के पास पहुंचे तो उसने कोई सहायता नहीं की. पीड़ित पिता सुरेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा अंकुश और अन्य बच्चे रोते-बिलखते हुए गार्ड के पास गए और कहा कि उनके भाई तालाब में डूब रहे हैं, लेकिन गार्ड ने मदद करने से साफ इनकार कर दिया.

परिजनों का कहना है कि अगर सुरक्षा गार्ड समय रहते थोड़ी भी हिम्मत दिखाता तो दोनों बच्चों की जान बच सकती थी. आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने तब कार्रवाई की जब दोनों बच्चे पानी के भीतर दम तोड़ चुके थे. घटना के बाद इलाके में गुस्सा और दुख का माहौल है.

पुलिस जांच में जुटी, उठे कई सवाल

घटना की सूचना मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. परिजनों का आरोप है कि उन्हें घंटों तक पुलिस थाने और मॉल की पार्किंग में बैठाए रखा गया तथा बच्चों के शव तक नहीं देखने दिए गए.

इस हादसे के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. परिवारों ने पूछा है कि जब बच्चे मदद मांग रहे थे तो सुरक्षा गार्ड ने तुरंत कार्रवाई क्यों नहीं की. वहीं गोल्फ कोर्स के भीतर बने गहरे तालाबों की सुरक्षा व्यवस्था और वैधता पर भी सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement