दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में महज तीन साल की मासूम से रेप के बाद उसकी हत्या कर देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने रेप और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
इस सनसनीखेज वारदात में बिहार के रहने वाले आरोपी शिवनाथ को पकड़ा गया है. दरअसल यह मामला गुरुवार की शाम का है जब सेक्टर 37 थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही मासूम को उसका पड़ोसी शिवनाथ वहां से उठाकर 4 किलोमीटर दूर ले गया.
CCTV से पकड़ा गया हैवान
वहां उस दरिंदे ने मासूम से हैवानियत की और फिर पकड़े जाने के डर से बच्ची की हत्या कर शव को वहीं दफना दिया. वहीं दूसरी तरफ बच्ची के गुम हो जाने की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें बनाई और बच्ची को ढूंढना शुरू किया.
इसी दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिससे पता चला कि पड़ोसी ही बच्ची को अपने साथ लेकर कहीं गया था.इस सुराग के आधार पर पुलिस ने बिहार के सुपौल के रहने वाले शिवनाथ नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
जब उससे पूछताछ की गई और बच्ची कहां है ये पूछा गया तो उसने जो बताया वो हैरान कर देने वाला था. आरोपी ने कहा कि उसने बच्ची की हत्या कर उसे दफना दिया है. इसके बाद उसकी निशानदेही पर मासूम का मिट्टी में दबा शव सेक्टर 37 थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया.
नीरज वशिष्ठ