गुरुग्राम: प्लेस्कूल में 3 साल की मासूम से छेड़छाड़ , जांच के लिए हुआ SIT का गठन

गुरुग्राम के एक प्ले स्कूल में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई है. मामले की जांच के लिए एसआईटी की गठन किया गया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 06 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 4:55 PM IST

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक प्रसिद्ध प्राइवेट प्लेस्कूल में तीन साल की बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है. इधर, बच्ची के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्ले स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया.

Advertisement

प्लेस्कूल ने अब तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है. काफी कोशिशों के बाद भी स्कूल प्रिंसिपल से संपर्क नहीं हो सका. लड़की के परिवार द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, 28 अक्टूबर को एक डिलीवरी मैन लड़की के घर आया और उसने डिलीवरी करने के बाद लड़की के बालों को छूने लगा. फिर, लड़की ने अपनी माँ को प्लेस्कूल में बैड टच की घटना के बारे में बताया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हालांकि, लड़की आरोपी का नाम नहीं बता सकी है या उसे पहचान नहीं सकी है. साथ ही वह यह भी नहीं बता सकी कि प्लेस्कूल में यह कब और कहां हुआ.

सदर पुलिस स्टेशन में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने जांच शुरू की. गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है. उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »