गुरुग्राम में 100 से ज्यादा झुग्गियां में लगी आग, तेज हवा से दूर तक फैली, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से सैकड़ों झुग्गियां जलकर राख हो गईं. आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस और पुलिस की टीमें आग बुझाने में जुटीं. प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. राहत की बात है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग के कारणों की जांच जारी है, जबकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

Advertisement
गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई. Photo ITG गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई. Photo ITG

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:37 PM IST

हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने देखते ही देखते झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया. इस भीषण हादसे में सैकड़ों झुग्गियां जलकर राख हो गईं. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई.

Advertisement

आग बुझाने के अभियान में सिविल डिफेंस और पुलिस की टीमें भी जुटी हुई हैं. प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को घेरकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. राहत की बात यह है कि अब तक इस आगजनी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

सिकंदरपुर मेट्रो के पास लगी इस आग से इलाके में भारी अफरातफरी का माहौल बन गया. यातायात पर भी इसका असर पड़ा और आसपास के रास्तों पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा. शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement