गुरुग्राम में डेंगू का कहर, 45 केस मिलने के बाद एक्शन में आया स्वास्थ्य विभाग

साइबर सिटी गुरुग्राम में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अभी तक डेंगू के 45 मामले सामने आ चुके हैं. डेंगू के मामलों पर नकेल कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीम गठित कर दी है. सभी 35 वार्डों में लगातार दवाइयों का छिड़काव कराया जा रहा है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 17 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 2:33 PM IST

हरियाणा के गुरुग्राम में डेंगू का डंक खतरनाक होता जा रहा है. गुरुग्राम में अभी तक डेंगू के 45 मामले सामने आए हैं. इस पर नकेल कसने के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम ने कमर कस ली है. साइबर सिटी गुरुग्राम में बरसात के बाद अब डेंगू के मामले लगातार सामने आने लगे हैं. डेंगू के बढ़ते मामलों ने जिला स्वास्थ विभाग के तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी है.

Advertisement

गुरुग्राम में डेंगू के मामलों पर नकेल कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीम गठित कर दी है. तो दूसरी तरफ नगर निगम की तरफ से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. वहीं, डेंगू के लारवा को खत्म किया जा रहा है. गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से सभी 35 वार्ड में फागिंग कराई जा रही है.

गुरुग्राम में अभी तक डेंगू के 45 मामले सामने आए हैं. वहीं एक लंबी लिस्ट संभावित मामलों की भी है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्राइवेट हॉस्पिटल को भी साफ कर दिया है कि जो भी डेंगू के मामले आते हैं उसे तुरंत हेल्थ डिपार्टमेंट को बताया जाए. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने भी ये साफ कर दिया है कि सर्दी और बारिश के इस मौसम में डेंगू के मामलों में इजाफा होने पूरी संभावना रहती है.

Advertisement

वहीं, डॉक्टर वीरेंद्र यादव की मानें तो अक्टूबर और नवंबर में सबसे ज्यादा डेंगू फैलता है. लेकिन इस बार नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग मिलकर काम कर रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुग्राम के सभी 35 वार्डों में लगातार दवाइयों का छिड़काव कराया जा रहा है. साथ ही लोगों से अपील की जा रही है आप अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »