स्पा सेंटर में युवक की मौत, कुछ देर पहले ही लगाया था धमकी भरा स्टेटस

हरियाणा के पानीपत में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की स्पा सेंटर में लाश मिली है. युवक ने मौत से पहले ही एक धमकी भरा स्टेटस लगाया था लेकिन सुबह उसकी लाश मिली. परिजनों को आशंका है कि उनके बेटे की हत्या की गई है.

Advertisement
स्पा सेंटर में मिली युवक की लाश स्पा सेंटर में मिली युवक की लाश

aajtak.in

  • पानीपत,
  • 05 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 7:53 AM IST

हरियाणा के पानीपत में स्पा सेंटर में सो रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में सुबह लाश मिली. बताया जा रहा है कि युवक स्पा सेंटर में हीटर जलाकर सो रहा था. पुलिस के मुताबिक युवक की मौत दम घुटने से हुई जबकि परिजनों को हत्या की आशंका है. मृतक के परिजनों ने जांच की मांग की है.

जानकारी के मुताबिक 23 साल का जॉनी शहर के पॉश इलाके अंसल में एक स्पा सेंटर में साफ सफाई का काम करता था. पुलिस ने बताया कि अनुमान के मुताबिक जॉनी रात को सर्दी अधिक होने के चलते हीटर चलाकर सो गया होगा.

Advertisement

हीटर कि आंच से पास में रखे सोफे में आग लग गई जिसके चलते स्पा सेंटर में धुआं फैल गया और दम घुटने से युवक की मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ था.

घटना के बाद जब मृतक जॉनी का मोबाइल चेक किया गया तो पता चला कि देर रात तक जॉनी मोबाइल चला रहा था और जॉनी ने धमकी भरा स्टेटस भी अपलोड किया था.

परिजनों को हत्या की आशंका

परिजनों ने बताया कि उन्हें पुलिस से जॉनी की मौत की सूचना मिली और बताया गया कि दम घुटने की वजह से जॉनी की मौत हुई है. हालांकि मृतक जॉनी के परिजनों को अनहोनी की भी आशंका है इसलिए परिजन अब जांच की मांग कर रहे हैं. 

Advertisement

दम घुटने से हुई मौत: पुलिस

वहीं इस मामले को लेकर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो स्पा सेंटर में रखा सारा सामान जला हुआ था, अनुमान है कि दम घुटने से जॉनी की मौत हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सब साफ हो जाएगा. (इनपुट - प्रदीप कुमार)


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »