हरियाणा के फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. दरअसल, यहां कांग्रेस पार्टी की दो नेता महिला नेता आपस में भिड़ गईं. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच थप्पड़बाजी तक हो गई. आसपास मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव किया. इसके बाद दोनों को अलग किया गया और मामला शांत हुआ.
इस घटना में कांग्रेस नेता पराग शर्मा और गजना लांबा के बीच विवाद हुआ. बताया जा रहा है कि दोनों पार्टी के प्रदर्शन में शामिल थे. इसी दौरान पराग शर्मा ने गजना लांबा से पीछे हटने को कहा. इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.
पहले बहस, फिर एक-दूसरे को मारा थप्पड़
शुरुआत में दोनों नेताओं के बीच कहासुनी हुई. लेकिन देखते ही देखते बहस बढ़ गई. बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों के एक-दूसरे को थप्पड़ मारने की बात सामने आई. प्रदर्शन में मौजूद लोग अचानक हुए इस विवाद को देखकर हैरान रह गए.
मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हालात संभालने की कोशिश की. उन्होंने दोनों नेताओं को एक-दूसरे से दूर किया. इसके बाद मामला शांत कराया गया. हालांकि, पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हुई इस घटना ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया.
दरअसल, कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक देश के अलग-अलग हिस्सों में CEC और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन दो नेताओं के बीच हुई इस भिड़ंत ने पूरे घटनाक्रम को चर्चा में ला दिया. जिस कार्यक्रम में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपनी बात रखने के लिए जुटे थे, वहां अचानक आपसी विवाद शुरू हो गया. दोनों महिला नेताओं के प्रदर्शन के दौरान एक दूसरे को थप्पड़ जड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक, विवाद पीछे हटने की बात को लेकर शुरू हुआ था. इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ी और कथित तौर पर थप्पड़बाजी हुई. दूसरे कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई.
यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी हों या अखिलेश यादव दोनों अहंकार में डूबे', INDIA ब्लॉक मार्च के बाद BJP का वार
इस घटना को लेकर पराग शर्मा और गजना लांबा के बीच विवाद की वजह सामने आई है. हालांकि, दोनों पक्षों का विस्तृत बयान और विवाद की पूरी पृष्ठभूमि स्पष्ट नहीं है. ऐसे में घटना से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी.
aajtak.in