जींद: छोटे बच्चे ने बैंक से चुराए 20 लाख रुपए, घटना CCTV में कैद

बच्चे ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था और पेशेवर चोर की तरह पैसों को वहां से चुरा लिया. हालांकि यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. और इसका पता भी तब चला जब शाम को राशि का मिलान किया गया.

Advertisement
बैंक में बच्चे ने 20 लाख पर हाथ साफ कर दिया (cctv) बैंक में बच्चे ने 20 लाख पर हाथ साफ कर दिया (cctv)

विजेंद्र कुमार

  • जींद,
  • 30 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:08 AM IST
  • शहर के बीच में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की घटना
  • देखते ही देखते बच्चे ने बैंक से उड़ाए 20 लाख
  • चोरी की पूरी घटना CCTV में कैद, मामला दर्ज

कभी-कभी चोरी के ऐसे मामले सामने आते हैं कि इसे सुनने वाले आश्चर्यचकित रह जाते हैं. ऐसा ही मामला हरियाणा के जींद जिले से सामने आया है, जब एक छोटे बच्चे ने बैंक से 20 लाख रुपए चुरा डाले.

दरअसल, यह घटना जींद शहर के बीचो-बीच स्थित पंजाब नेशनल बैंक की है, यहां के कैशियर ने 20 लाख के बंडल  बनाकर रखे हुए थे. इस बीच अपने केबिन में से निकलकर कुछ देर के लिए कैशियर बगल वाले केबिन में चले गए. इतनी ही देर में बच्चे ने 20 लाख पर हाथ साफ कर दिया.

Advertisement

बच्चे ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था और पेशेवर चोर की तरह पैसों को वहां से चुरा लिया. हालांकि यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. और इसका पता भी तब चला जब शाम को राशि का मिलान किया गया.

फिलहाल चोर के खिलाफ सिविल लाइन थाने में IPC-380 यानी चोरी की धारा के तहत मामला दर्ज हुआ है. पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर ने बताया कि दोपहर के समय जब कैशियर वॉश रूम के लिए अपने केबिन से उठा तो पहले से ही ताक लगाए बैठा छोटा बच्चा तुरंत केबिन में घुसता है और बैग में पैसे लेकर फरार हो जाता है.

उन्होंने बताया कि कैशियर दरवाजा बंद करना भूल गया था जिसका फायदा उठाकर बच्चे ने 20 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. घटना की सूचना के बाद सिविल लाइन थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »