मानेसर प्लॉट आवंटन केस में बड़ी कार्रवाई, हुड्डा और तीन करीबी अधिकारियों के 20 ठिकानों पर CBI रेड

केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कई शहरों में ठिकानों पर शनिवार सुबह छापा मारा. ये छापेमारी मानेसर प्लॉट आवंटन के केस में की गई. हुड्डा के रोहतक, दिल्ली, मानेसर, चंडीगढ़ स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई.

Advertisement
हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा की मुश्किलें बढ़ीं हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा की मुश्किलें बढ़ीं

संदीप कुमार सिंह / सतेंदर चौहान / शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • चंडीगढ़,
  • 03 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कई शहरों में ठिकानों पर शनिवार सुबह छापा मारा. ये छापेमारी मानेसर प्लॉट आवंटन के केस में की गई. हुड्डा के रोहतक, दिल्ली, मानेसर, चंडीगढ़ स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई.

20 जगहों पर एक साथ छापेमारी
सीबीआई के अधिकारियों की टीम ने सुबह से ही छापेमारी शुरू कर दी थी. हुड्डा के रोहतक आवास पर सीबीआई की रेड में करीब दर्जन से ज्यादा सीबीआई के अधिकारी शामिल थे. रोहतक, दिल्ली, पंचकुला, मानेसर, गुड़गांव और चंडीगढ समेत बीस जगहों पर सीबीआई की एक साथ छापे पड़े.

Advertisement

कई अधिकारियों के यहां भी छापे
सीबीआई की टीमों ने मानेसर प्लॉट आवंटन केस में हुड्डा के करीबी रहे अधिकारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है. CBI ने हुड्डा के घर समेत दो पूर्व आईएएस अधिकारियों- तत्कालीन प्रधान सचिव एमएल तयाल और यूपीएसएसी के सदस्य छत्तर सिंह के अलावा वर्तमान आईएएस अधिकारी एसएस ढिल्लन के परिसर की भी तलाशी ली है.

2015 में दर्ज किया गया था केस
सितम्बर 2015 में सीबीआई ने हुड्डा के खिलाफ मानेसर प्लांट के लिये जमीन की धांधली में केस दर्ज किया था. रेड अभी भी चल रही है.

क्या है पूरा मामला?
हुड्डा सरकार के समय मानेसर के तीन गांवों की करीब 400 एकड़ जमीन अधिग्रहण के बाद बिल्डरों को बेच दी थी, जिसके बाद अधिग्रहण में धांधली का आरोप लगने के बाद सितंबर 2015 में अज्ञात ऑफिसर व अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया. जमीन अधिग्रहण की पूरी प्रकिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में की गई थी. पहले गुड़गांव पुलिस ने दर्ज किया था मामला बाद में सरकार ने सीबीआई को केस सौंप दिया था.

Advertisement

 

कांग्रेस का खट्टर सरकार पर हमला
कांग्रेस की पूर्व विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि हरियाणा की खट्टर सरकार सभी मोर्चों पर फेल हो चुकी है और इससे लोगों का ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष के नेताओं को जानबूझकर विशाना बनाया जा रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »