गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एक अत्यंत भव्य और विहंगम परेड का आयोजन किया गया. इस परेड में देश की बेटियों, पैरामिलिट्री फोर्सेस और विभिन्न राज्यों की पुलिस ने अपनी अद्भुत क्षमता और शौर्य का प्रदर्शन किया. इस बार की राष्ट्रीय एकता दिवस की परेड की मुख्य थीम 'नक्सल मुक्त भारत' रखी गई थी, जो देश में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में सुरक्षा बलों के महान योगदान को समर्पित है. परेड के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों और जवानों को राष्ट्रीय एकता और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने की सत्य निष्ठा से शपथ दिलाई.