प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस अवसर पर उन्होंने किसानों, पशुपालकों और मातृशक्ति के हित में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. पीएम मोदी ने कहा कि देश के करोड़ों छोटे किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की नई किस्त भेजी जा चुकी है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा किसानों के कल्याण और उन्हें सशक्त बनाने को प्राथमिकता दी है.