गुजरात: जीका वायरस से पीड़ित मरीज अब डिस्चार्ज, चार दिन पहले पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि गांधीनगर शहर के एक 70 वर्षीय व्यक्ति को जीका वायरस का संक्रमण हो गया, जिसके बाद अस्पताल में उसका इलाज किया गया और उसे छुट्टी दे दी गई. गुजरात स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि 70 वर्षीय बुजुर्ग को सर्दी, बुखार और जोड़ों में दर्द की शिकायत के बाद के बाद गांधीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Advertisement
गुजरात में जीका वायरस की दस्तक. (सांकेतिक फोटो) गुजरात में जीका वायरस की दस्तक. (सांकेतिक फोटो)

ब्रिजेश दोशी

  • अहमदाबाद,
  • 07 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:51 PM IST

गुजरात में जीका वायरस ने दस्तक दे दी है. गांधीनगर में रहने वाले एक 70 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हालांकि, इजाल के बाद व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि गांधीनगर शहर के एक 70 वर्षीय व्यक्ति को जीका वायरस का संक्रमण हो गया, जिसके बाद अस्पताल में उसका इलाज किया गया और उसे छुट्टी दे दी गई.

Advertisement

गुजरात स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि 70 वर्षीय बुजुर्ग को सर्दी, बुखार और जोड़ों में दर्द की शिकायत के बाद के बाद गांधीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बुजुर्ग की चार दिन पहले जीका वायरस पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी, लेकिन अब वह पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें एक हफ्ते पहले अस्पताल से घर भेज दिया गया था.

NIV ने की वायरस की पुष्टि

विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्हें अहमदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां डॉक्टरों ने इस संदेह पर कि यह जीका संक्रमण का मामला हो सकता है. इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने बुजुर्ग के बॉडी फ्लूड के सैंपल को पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) में जांच के लिए भेजा था. करीब चार दिन पहले आई रिपोर्ट में एनआईवी बुजुर्ग के जीका वायरस पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी.

Advertisement

बुजुर्ग ने नहीं की विदेश यात्रा

बयान में कहा गया है कि इलाज के बाद मरीज ठीक हो गया और लगभग एक हफ्ते पहले उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, बयान में कहा गया कि उस व्यक्ति ने हाल के दिनों में विदेश यात्रा नहीं की थी.

इसमें कहा गया है कि एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने उस क्षेत्र का दौरा किया, जहां व्यक्ति रहता है और निगरानी और ट्रैकिंग अभ्यास किया.

बयान में कहा गया है कि क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति में जीका संक्रमण का कोई लक्षण नहीं दिखा, साथ ही कहा गया कि उनके परिवार के सदस्यों के सैंपलों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है.

बता दें कि जीका वायरस मुख्य रूप से एडीज मच्छरों द्वारा फैलता है. जीका वायरस के लक्षणों में दाने, तेज बुखार, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द शामिल हैं. गर्भावस्था के दौरान जीका संक्रमण के कारण शिशु माइक्रोसेफली और अन्य जन्मजात विकृतियों के साथ-साथ समय से पहले जन्म और गर्भपात का कारण बन सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »