कुर्सी पर बैठे चौकीदार को आया Heart Attack, जमीन पर गिरा और हो गई मौत, VIDEO

महिसागर के खानपुर तालुका पंचायत का चौकीदार ड्यूटी पर था. इसी दौरान दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. इसमें देखा जा सकता है कि कुर्सी पर बैठा हुआ चौकीदार अचानक आगे की तरफ गिरता है और उसकी जान चली जाती है.

Advertisement
हार्ट अटैक से चौकीदार की मौत. हार्ट अटैक से चौकीदार की मौत.

aajtak.in

  • महिसागर,
  • 16 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

देश में आए दिन हार्ट अटैक के चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला गुजरात के महिसागर से आया है. यहां दिल का दौरा पड़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. मामला खानपुर तालुका पंचायत का है.

पंचायत चौकीदार रायजीभाई तराल ड्यूटी पर तैनात था. इसी दौरान दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. इसमें देखा जा सकता है कि कुर्सी पर बैठे हुए रायजीभाई अचानक आगे की तरफ गिरता है. इसके बाद उसकी मौत हो जाती है. सूचना मिलने पर खानपुर तालुका विकास अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची है.

Advertisement

देखिए वीडियो...

हार्ट अटैक की एक अन्य घटना किसानों के आंदोलन से भी सामने आई है. एमएसपी पर कानून बनाए जाने की मांग को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान शूंभू बॉर्डर पर एक प्रदर्शनकारी किसान की मौत हो गई. अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा के अंबाला के पास शंभू सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों में से एक 63 साल के ज्ञान सिंह को दिल का दौरा पड़ा जिससे उनकी मौत हो गई.

रिपोर्ट के मुताबिक ज्ञान सिंह नाम ने सुबह सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें पंजाब के राजपुरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया. अधिकारी ने बताया कि उन्हें फिर वहां से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले ज्ञान सिंह दो दिन पहले किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च में भाग लेने के लिए शंभू सीमा पर आए थे. इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगे हैं. किसान संगठन सरकार पर दबाव बना रहे हैं जिसके बाद कई दौर की बीतचीत के बाद भी इसका हल नहीं निकल पाया है.

---- समाप्त ----
(रिपोर्ट- वीरेन जोशी)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »