Gujarat Rain Alert: वडोदरा में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, 48 घंटे का रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

आज का मौसम: मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के बीच एक बार फिर भारी बारिश ने कहर बरपाया है. वडोदरा शहर और आसपास के इलाकों में अचानक शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई प्रमुख रास्तों और निचले इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिल रहा है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है.

Advertisement
बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव.(Photo:ITG) बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव.(Photo:ITG)

aajtak.in

  • वडोदरा ,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:05 PM IST

गुजरात के वडोदरा में मेघराजा की धमाकेदार एंट्री हुई है. पूरे शहर में काले बादलों के घेराव के बीच मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. मूसलाधार बारिश के चलते कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से मौसम विभाग ने वडोदरा में अगले 48 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. फायर ब्रिगेड और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमों को 24 घंटे स्टैंडबाय पर रखा गया है. आपातकालीन स्थिति के लिए महानगर पालिका के कंट्रोल रूम को भी 24x7 सक्रिय कर दिया गया है.

Advertisement

रेड अलर्ट के चलते आशंका जताई जा रही है कि रात भर मूसलाधार बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है. प्रशासन लगातार स्थिति का आकलन कर रहा है और नागरिकों से अपील की गई है कि वे बिना किसी जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें.

वडोदरा जिला कलेक्टर ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने और बचाव कार्य के लिए नावों की व्यवस्था कर ली है. 

वहीं, नगर निगम आयुक्त ने खुद मोर्चा संभालते हुए पंपिंग स्टेशनों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए अधिकारियों को तेज कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. लगातार हो रही भारी बारिश के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कल शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »