कार्बोसेल खदान में दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत, 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

गुजरात के सुरेंद्र नगर जिले से बड़े पैमाने पर कार्बोसेल और सफेद मिट्टी की खदानों से चोरी के कई मामले सामने आए हैं. इस दौरान कार्बोसेल खदानों में अवैध खनन के दौरान कई मजदूरों की मौत भी हो चुकी है. ताजा मामला मुली तहसील से सामने आया है. यहां कार्बोसेल की एक खदान में खनन के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई.

Advertisement
कार्बोसेल खदान में तीन मजदूरों की मौत कार्बोसेल खदान में तीन मजदूरों की मौत

ब्रिजेश दोशी

  • सुरेंद्रनगर,
  • 15 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 10:56 AM IST

सुरेंद्रनगर के कार्बोसेल के खदान में दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. बताया जाता है कि बिना किसी सुरक्षा के ही खदान में खनन किया जा रहा था. इसी दौरान कार्बोसेल खदान में गैस से दम घुटने से तीन मजदूरों ने दम तोड़ दिया.  पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement

मुली तहसील के भेट गांव में कार्बोसेल खदान में गैस से दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. इस मामले में जिला पंचायत सदस्य के पति खिमजीभाई सरोलिया और तालुका पंचायत मुली के कार्यकारी अध्यक्ष कल्पेशभाई परमार समेत चार लोगों के खिलाफ मुली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है. दूसरी तरफ पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

सुरेंद्रनगर में मजदूरों की मौत के इस मामले पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने सरकार पर संगीन आरोप लगाए है. उन्होंने कहा कि गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में  गैर क़ानूनी तरीके से खदान का काम चलता है और इस पूरे क्षेत्र में अवैध कोयला खदान में बड़ा भ्रष्टाचार फैला है. 

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सभी अवैध कोयला खदान बीजेपी के नेता और भ्रष्ट अधिकारी मिलकर चलाते है. वहीं इसमें निर्दोष मजदूर जान गंवा रहे हैं. वहीं सुरेंद्र नगर शासन-प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि आरोपियों ने मृतकों को कुआं खोदने के काम में लगाते समय हेलमेट या अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए थे. सभी मृतक चालीस साल से कम उम्र के थे . यह गुजरात में बीजेपी के भ्रष्ट शासन का नमूना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »