2 जवान बच्चे हैं और तीसरी बार हो गई प्रेग्नेंट..., शर्म से महिला ने जन्म देकर कचरे में फेंका नवजात को 

सूरत में एक नवजात शिशु के शव मिलने के मामले ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. कचरे के ढेर से बरामद शिशु तक पहुंचने वाली जांच में सीसीटीवी फुटेज ने अहम भूमिका निभाई. पुलिस की पड़ताल के बाद एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया.

Advertisement
प्रेग्नेंट हुई तो शर्म से महिला ने फेंक दिया नवजात को (Photo: itg) प्रेग्नेंट हुई तो शर्म से महिला ने फेंक दिया नवजात को (Photo: itg)

संजय सिंह राठौर

  • सूरत,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:23 PM IST

एक कलयुगी मां द्वारा अपने ही मृत नवजात शिशु को प्लास्टिक की थैली में पैक करके कचरे के ढेर में फेंकने का एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. गुजरात के सूरत में इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब सीसीटीवी फुटेज में आवारा कुत्तों को कचरे के ढेर से उस थैली को खींचकर लाते हुए देखा गया था. सूरत की चौक बाजार थाना पुलिस ने जांच पड़ताल कर मां को गिरफ्तार किया है.

Advertisement

'दो जवान बच्चे हैं, समाज में बदनामी का डर'

पुलिस पूछताछ में मां ने कबूल किया है कि उसके पहले से ही दो जवान बच्चे हैं, इसलिए समाज में बदनामी के डर से उसने यह खौफनाक कदम उठाया था. कचरे के ढेर में एक प्लास्टिक की थैली से मृत हालत में नवजात शिशु मिलने के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चौक बाजार थाना पुलिस ने उसकी मां को ढूंढ निकाला है. गिरफ्तार आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि वह पहले से ही दो वयस्क बच्चे होने के बावजूद वह दोबारा गर्भवती हो गई थी. इसके बाद उसने बच्चे को अधूरे महीने (प्री-मैच्योर) में जन्म देकर फेंक दिया था.

सीसीटीवी में कैद हुए पहले फुटेज में नवजात को जन्म देने वाली मां हाथ में काले रंग की प्लास्टिक बैग में मृत शिशु को ले जाती हुई दिख रही है.जबकि दूसरे सीसीटीवी फुटेज में आवारा कुत्ते कचरे के ढेर से उस थैली को खींचकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर 25 मई 2026 की रात करीब 1:00 बजे की है.

Advertisement

प्लास्टिक की थैली में फेंका नवजात को

चौक बाजार थाना क्षेत्र के कतारगाम अवधूतनगर सोसाइटी में सीताराम फ्लोर मिल के सामने, भक्तिनगर की ओर जाने वाली सड़क पर एक फटी हुई प्लास्टिक की थैली में लगभग एक दिन का नवजात बच्चा लावारिस और मृत हालत में मिला था.घटना की गंभीरता को देखते हुए चौकबाजार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण किया, तो एक चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई. 

कचरे से उठा लाए कुत्ते तो खुली पोल

फुटेज में दिखा कि आवारा कुत्ते इस थैली को पास की ही अवधूतनगर सोसाइटी की वाड़ी के पास बने कचरे के ढेर से खींचकर सड़क पर लाए थे.जब पुलिस ने कचरे के ढेर के आसपास की सीसीटीवी फुटेज चेक की और बारीकी से जांच की, तो उन्हें एक संदिग्ध महिला दिखाई दी थी.वह महिला हाथ में प्लास्टिक की थैली लेकर शांतिनगर सोसाइटी से अवधूतनगर की तरफ आ रही थी. इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ी और गहन जांच करते हुए आखिरकार बच्चे को जन्म देने वाली निर्दयी मां तक पहुंचने में सफलता हासिल की है.

महिला ने किया हैरान करने वाला खुलासा

पुलिस पूछताछ में कलयुगी मां ने जो खुलासा किया, उसे सुनकर खुद पुलिसकर्मी भी दंग रह गई थी. महिला ने पुलिस को बताया कि वह पहले से ही दो जवान बच्चों की मां है. इस उम्र में पति के माध्यम से वह दोबारा गर्भवती हो गई थी, जिसके कारण उसे समाज में भारी बदनामी और लोक-लाज का डर सता रहा था. इसी डर के चलते, जब घर में कोई मौजूद नहीं था, उसने समय से पहले (अधूरे महीने में) बच्चे को जन्म दिया था.

Advertisement

इस सच को छुपाने के लिए उसने नवजात शिशु को प्लास्टिक की थैली में पैक किया और ले जाकर कचरे के ढेर में फेंक दिया था. इस पूरे मामले में चौकबाजार पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 94 और 91 के तहत अपराध दर्ज किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ी गई महिला का नाम हेमलताबेन विरेंद्रसिंह बारिया है जिसकी उम्र 43 वर्ष है और वह घरेलू काम काम करती है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »