यू-टर्न लेते वक्त बेकाबू हुई एक्टिवा, उछलकर सिर के बल गिरी महिला, CCTV में कैद हुआ हादसा

राजकोट में एक महिला को एक्टिवा से U-Turn लेना भारी पड़ गया. U-Turn लेते समय एक्टिवा अचानक बेकाबू हो गई और सीधे दुकान के शटर से जा टकराई. टक्कर के बाद महिला उल्टे सिर के बल सड़क पर गिर गई. यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई.

Advertisement
एक्टिवा से उछलकर सिर के बल गिरी महिला. (Photo: Screengrab) एक्टिवा से उछलकर सिर के बल गिरी महिला. (Photo: Screengrab)

रौनक मजीठिया

  • राजकोट,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST

राजकोट से एक ऐसा CCTV वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर पहले तो आपको लगेगा कि आखिर ये हुआ कैसे? मामला गोविंदबाग सब्जी मार्केट के पास का है. सड़क पर एक महिला अपनी एक्टिवा से यू-टर्न लेने की कोशिश कर रही थी. लेकिन यू-टर्न ऐसा बिगड़ा कि स्कूटी सड़क पर घूमने के बजाय सीधे दुकान की तरफ निकल गई.

CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. वीडियो में दिखता है कि महिला एक्टिवा लेकर आती है और सड़क पर यू-टर्न लेने के लिए स्कूटी मोड़ती है, लेकिन स्कूटी को मोड़ना उसके लिए आसान नहीं रहा. वह काफी कोशिश करती दिखती है, तभी एक्टिवा का बैलेंस बिगड़ जाता है. इसके बाद जो हुआ, वो कुछ सेकेंड में हो गया.

Advertisement

यहां देखें Video

एक्टिवा सीधे दुकान के शटर की तरफ बढ़ती है और महिला उसे रोक नहीं पाती. देखते ही देखते स्कूटी दुकान के शटर से जा टकराती है. टक्कर के बाद महिला एक्टिवा से उछलकर नीचे गिरती है. महिला उल्टे सिर के बल सड़क पर जा गिरी. आसपास मौजूद लोगों को जैसे ही हादसे का पता चला, वे महिला की तरफ दौड़ पड़े. 

यह भी पढ़ें: रेपिडो बाइक से महिला का हुआ था एक्सीडेंट, इलाज के पैसों के लिए केस किया तो कंपनी ने दिया ये जवाब

गनीमत रही कि इस पूरे घटनाक्रम में कोई अनहोनी नहीं हुई. हालांकि महिला को चोट आई या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. यह घटना बीते दिन की है. अब इसका CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें हादसे की पूरी तस्वीर साफ दिखाई दे रही है.

वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान उस पल पर जाता है, जब महिला यू-टर्न लेने के लिए एक्टिवा मोड़ती है. एक छोटी सी गलती और स्कूटी का बैलेंस बिगड़ते ही एक्टिवा सड़क छोड़कर दुकान की तरफ पहुंच जाती है. वैसे सड़क पर वाहन चलाते वक्त यू-टर्न लेना रोजमर्रा की बात है, लेकिन राजकोट की इस घटना का CCTV एक बात याद दिलाता है- यू-टर्न भले ही दो सेकेंड का हो, लेकिन उसमें जरा सी गलती भारी पड़ सकती है. फिलहाल CCTV में कैद ये पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »