PM मोदी का गुजरात दौरा, ₹407.56 करोड़ के प्रोजेक्ट का करेंगे लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी 30 से 31 अक्टूबर को गुजरात के दौरे पर रहेंगे. इस दौरे के दौरान वे बनासकांठा के भीलड़ी से 407.56 करोड़ रुपए की तीन अहम परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे.

Advertisement
PM मोदी गुजरात के दो दिनों के दौरे पर रहेंगे. (Photo: ITG) PM मोदी गुजरात के दो दिनों के दौरे पर रहेंगे. (Photo: ITG)

ब्रिजेश दोशी

  • अहमदाबाद,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

PM मोदी 30 से 31 अक्टूबर को गुजरात के दो दिनों के दौरे पर रहेंगे. इस दौरे के दौरान वे 30 अक्टूबर को बनासकांठा के भीलड़ी से 407.56 करोड़ रुपए की तीन अहम परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे.

इन परियोजनाओं में 324.77 करोड़ रुपए की लागत से भीलड़ी में बना भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (बीबीबीआरसी), 51.65 करोड़ रुपए के वाव-थराद में निर्मित फ्रेंच फ्राइज प्रोसेसिंग प्लांट (ई-लोकार्पण) और 31.14 करोड़ रुपए के खर्च से पालनपुर में ऑटोमेटेड स्टोरेज एंड रिट्राइवल सिस्टम (ई-लोकार्पण) शामिल हैं. इसके अलावा, वे थराद और राधनपुर में स्थित बनास डेयरी के दो नए बायो-सीएनजी संयंत्रों का ई-शिलान्यास भी करेंगे.

Advertisement

बनास डेयरी ने बनासकांठा के भीलड़ी में 127 एकड़ क्षेत्र में भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर बनाया है, जो पशु संवर्धन के लिए एक सीओई (उत्कृष्टता केंद्र) है. केंद्र सरकार के राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत इस सेंटर के लिए 38.83 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं, जिसमें दाता पशुओं (डोनर एनिमल्स) के लिए 2 करोड़ रुपए शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...', MLC चुनाव में कांग्रेस के सफाए पर PM मोदी के बाद अमित शाह की चुटकी

एनडीडीबी इस सेंटर को तकनीकी मदद देता है. इस परियोजना को भारत सरकार की पशुपालन अवसंरचना विकास निधि (एएचआईडीएफ) योजना के तहत मंजूरी मिली है. वहीं, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने इसे आर्थिक मदद दी है.  इस परियोजना का उद्देश्य आनुवंशिक श्रेष्ठता और नवाचार के माध्यम से भारत में पशु संवर्धन क्षेत्र में बदलाव लाना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »