दूध लेने निकली महिला, बेसमेंट में बनी राख... 79 तोले सोने के लिए दोस्त ने लिखी 'डेथ स्क्रिप्ट', खौफनाक खुलासा

बनासकांठा में 79 तोला सोना और 2 लाख रुपये लौटाने से बचने के लिए महिला की हत्या कर दी गई. आरोप है कि आरोपी ने प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर तार से गला घोंटा और शव को जला दिया. पुलिस ने मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य फरार हैं.

Advertisement
तीन दिन बाद महिला का शव मिला.(Photo: Brijesh Doshi/ITG) तीन दिन बाद महिला का शव मिला.(Photo: Brijesh Doshi/ITG)

ब्रिजेश दोशी

  • बनासकांठा,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:40 PM IST

गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर में कारोबारी की पत्नी की हत्या ने सनसनी फैला दी है. तीन दिन पहले लापता हुई महिला का शव सुनसान जगह पर जली हुई हालत में मिला. पुलिस ने महज तीन दिनों में मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, हनुमान टेकरी इलाके की चाणक्यपुरी सोसाइटी में रहने वाले व्यापारी वसंत अकेदीवाला की पत्नी शांतिबेन 23 तारीख की रात दूध खरीदने के लिए घर से निकली थीं. देर रात तक वापस न लौटने पर परिवार चिंतित हो गया और आसपास तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उनके बेटे ने पालनपुर पश्चिम पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जांच के दौरान शांतिबेन को हनुमान टेकरी इलाके में फर्नीचर की दुकान चलाने वाली रेखा राठौड़ की दुकान में जाते देखा गया, लेकिन वह वहां से बाहर निकलती नजर नहीं आईं. इससे पुलिस का शक दुकान मालिक पर गया और उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया.

यह भी पढ़ें: गुजरात के बनासकांठा में भीषण सड़क हादसा... ट्रक–एसयूवी टक्कर में 6 की दर्दनाक मौत

Advertisement

भरोसे का रिश्ता बना हत्या की वजह

जांच में सामने आया कि घरेलू फर्नीचर का कारोबार करने वाली रेखा राठौड़ के मृतका के परिवार से अच्छे संबंध थे. मृतका के पति ने रेखा को अपनी भाभी बना रखा था. इस करीबी रिश्ते के कारण दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विश्वास का रिश्ता था.

पुलिस के मुताबिक, रेखा ने अपनी फर्नीचर दुकान और पशुपालन के लिए धीरे-धीरे मृतका से 79 तोला सोना और 2 लाख रुपये नकद लिए थे. जब शांतिबेन ने अपने पैसे और सोना लौटाने के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तो रेखा ने रकम लौटाने से बचने के लिए खौफनाक साजिश रच डाली.

आरोप है कि रेखा ने अपने पति और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर शांतिबेन की हत्या की योजना बनाई.

प्रसाद में नशा, तार से गला घोंटकर हत्या

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि 23 मार्च को रेखा ने शांतिबेन को पैसे लौटाने के बहाने अपनी दुकान पर बुलाया. वहां उन्हें प्रसाद में नशीली चीज मिलाकर खिलाई गई. इसके बाद तार से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई.

हत्या के बाद रेखा और उसके पति ने दो अन्य लोगों को शव ठिकाने लगाने के लिए बुलाया. आरोप है कि आरोपी शव को सुनसान जगह ले जाने में सफल नहीं हो सके और जल्दबाजी में ट्रैक्टर शोरूम के बेसमेंट में ही शव को जला दिया.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है. यह सनसनीखेज वारदात पालनपुर में विश्वास, लालच और हत्या की भयावह कहानी बनकर सामने आई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement