'मुझे गैंगस्टर या आतंकी ना कहा जाए...', लॉरेंस बिश्नोई ने अहमदाबाद की स्पेशल कोर्ट में दी अर्जी

लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने गुजरात के अहमदाबाद की स्पेशल कोर्ट में अर्जी दी है. इसमें लॉरेंस की ओर से कहा गया है कि उसे गैंगस्टर या आतंकी न कहा जाए. बता दें कि बीते दिनों कनाडा में गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की हत्या कर दी गई. इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बने फेसबुक पेज पर इस हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली बात कही गई थी.

Advertisement
लॉरेंस बिश्नोई और उसके वकील आनंद ब्रह्मभट्ट. लॉरेंस बिश्नोई और उसके वकील आनंद ब्रह्मभट्ट.

ब्रिजेश दोशी

  • अहमदाबाद,
  • 22 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 4:28 PM IST

अहमदाबाद की स्पेशल कोर्ट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अर्जी दी है कि उसे गैंगस्टर या आतंकी ना कहा जाए. अर्जी में कहा गया है कि उसके ऊपर कोई भी केस अभी तक साबित नहीं हुआ है और स्टूडेंट यूनियन के वक्त से वह जेल में है तो ऐसे में उसको गैंगस्टर या आतंकी कहना गलत होगा. हालांकि सरकार या पुलिस की ओर से इस मामले को लेकर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है. सरकारी वकील ने 25 सितंबर तक का वक्त मांगा है.

Advertisement

कनाडा में हुई गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के फेसबुक अकाउंट पर लेने की बात को वकील ने सरासर गलत बताया है. लॉरेंस बिश्नोई के वकील आनंद ब्रह्मभट्ट का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई के नाम के डेढ़ सौ से ज्यादा फेसबुक अकाउंट हैं.

वकील आनंद ब्रह्मभट्ट ने कहा कि अब तो 800 रुपये में अकाउंट वेरीफाइड हो जाता है, जो व्यक्ति जेल में बंद है, वह किसी की कैसे हत्या कर सकता है. यह सभी क्लेम गलत हैं और अगर जेल में लॉरेंस को कोई अन्य सुविधा दी जा रही है तो उसके बारे में पुलिस प्रशासन को आधिकारिक बयान देना चाहिए. अगर यह बात सही है तो ऐसे अधिकारी को सस्पेंड करना चाहिए.

यह भी पढ़ेंः 9 बजकर 30 मिनट पर सिर में मारी गईं 9 गोलियां, कनाडा के फ्लैट में ऐसे हुआ गैंगस्टर सुक्खा का खात्मा

Advertisement

बता दें कि कनाडा में भारत से फरार गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा का मर्डर कर दिया गया. ये शूटआउट विनिपैग शहर में हुआ. अज्ञात हमलावरों ने सुक्खा के घर में घुसकर उसके सिर में 9 गोलियां मारीं. इस मामले के बाद कहा गया कि हत्या की जिम्मेदारी कनाडा से 10,570 किलोमीटर दूर दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली है. लॉरेंस गैंग ने ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की थी. इन दोनों हत्याओं के पीछे बिश्नोई गैंग और बंबिहा गैंग की खूनी जंग बताई जा रही है, जो सालों से चली आ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बने फेसबुक पेज पर कही गई थी ये बात

दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई नाम से बने फेसबुक पेज पर पोस्ट करके सुक्खा की मौत की जिम्मेदारी ली गई थी. इस पोस्ट में कहा गया, 'हां जी, ये सुक्खा दुनिके बंबिहा ग्रुप का जो इंचार्ज बना फिरता था, उसका मर्डर हुआ है कनाडा में. उसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप लेता है. इस ड्रग एडिक्टेड नशेड़ी और सिर्फ अपने नशे को पूरा करने के लिए पैसों के लिए उसने बहुत घर उजाड़े थे.

यह भी पढ़ेंः पंजाब की गलियों से शुरू हुआ गैंगवार, कनाडा तक कत्लेआम... बिश्नोई-बंबीहा गैंग की खूनी जंग की Inside Story

फेसबुक पेज पर आगे कहा गया कि हमारे भाई गुरलाल बराड़, विक्की मिद्दुखेड़ा के मर्डर में इसने बाहर बैठकर सबकुछ किया. संदीप नंगल अंबिया का मर्डर भी इसने करवाया था, पर अब इसके किए हुए पापों की सजा उसे मिल गई है. बस एक बात कहनी है जो दुक्कियां तिक्कियां अभी भी रह गई हैं, जहां मर्जी भाग लो, दुनिया में किसी भी देश में चले जाओ. मत सोचो हमारे साथ दुश्मनी लेकर बचोगे, टाइम जरूर कम ज्यादा लग सकता है, लेकिन सजा सबको मिलेगी.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »