कमरे में लगाया कलर प्रिंटर और स्कैनर... यूट्यूब पर वीडियो देख सीखा तरीका, छापने लगा नकली नोट

गुजरात के राजकोट में कर्ज से परेशान एक युवक ने पैसे कमाने का ऐसा रास्ता चुना, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने का तरीका सीखा. अपने कमरे में ही प्रिंटर-स्कैनर और A-4 पेपर से नकली करेंसी तैयार करने लगा. हालांकि वह इन नोटों को बड़े पैमाने पर बाजार में उतार पाता, उससे पहले ही राजकोट एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
आरोपी प्रिंटर लगाकर छापने लगा नकली नोट. (Photo: Screengrab) आरोपी प्रिंटर लगाकर छापने लगा नकली नोट. (Photo: Screengrab)

ब्रिजेश दोशी

  • राजकोट,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:39 PM IST

गुजरात के राजकोट में नकली नोट छापने का मामला सामने आया है. राजकोट शहर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने रैयाधार इलाके में छापा मारकर नकली नोट छापने की फैक्ट्री चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी द्वारा बाजार में नकली नोटों को चलाने से पहले ही 38 नकली नोट जब्त कर लिए हैं.

शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने कर्ज के कारण नकली नोट बनाना शुरू किया था. स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम को सूचना मिली थी, जिसके आधार पर रैयाधार इलाके में गौशाला के बगल वाले एक कमरे में छापा मारा गया.

Advertisement

छापेमारी के दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम नैतिक अग्रावत बताया. पुलिस ने कमरे की तलाशी ली और वहां से एक प्रिंटर-कम-स्कैनर, फुटस्टूल, कटर, पेंसिल, सिक्के और ए-4 साइज के खाली कागज बरामद किए. साथ ही वहां से 100 रुपये के दो तरफा छपे 15 नकली नोट भी मिले. सभी नोटों का सीरियल नंबर 663598 था.

यह भी पढ़ें: सावधान! बाजार में चल रहे हैं जाली नोट? बांदा में नकली नोटों का धंधा करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

इसके अलावा ए-4 साइज के कागजों पर 100 रुपये के एकतरफ छपे 34 नोट भी मिले. पुलिस ने कुल 100 रुपये और 200 रुपये के 38 नकली नोट जब्त किए हैं. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. उसने एक हफ्ते पहले यूट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट छापने के बारे में तरीका सीखा था.

Advertisement

पहले दो नकली नोट छापे, बाजार में चल गए तो और छापने लगा

तीन दिन पहले उसने दो नकली नोट छापे और उन्हें बाजार में चला दिया. इसमें सफल हो गया तो उसने और नोट छापने शुरू कर दिए. लेकिन इससे पहले कि वे नोट बाजार में चल पाते, एसओजी टीम ने छापा मारकर आरोपी को पकड़ लिया.

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या ये नकली नोट किसी को दिए जाने थे या किसी अन्य अवैध गतिविधि में इस्तेमाल किए जाने थे. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से अपहरण और रेप जैसे गंभीर मामले भी दर्ज हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement