गुजरात में लग्जरी बस के ऑटोमैटिक दरवाजे में फंसी 7 साल के बच्चे की गर्दन, हुई मौत

गुजरात के वडोदरा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. एक लग्जरी बस के ऑटोमैटिक दरवाजे में गर्दन फंसने से सात साल के बच्चे की मौत हो गई. इस हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
कपुराई पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. (Photo: ITG) कपुराई पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. (Photo: ITG)

ब्रिजेश दोशी

  • अहमदाबाद,
  • 20 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

गुजरात के वडोदरा शहर में सूर्यनगर-तरसाली बाईपास से धन्यावी जाने वाले रास्ते पर एक रिपेयरिंग वर्कशॉप में खड़ी लग्जरी बस के ऑटोमैटिक दरवाजे में गर्दन फंसने से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई.

घर से प्रसाद लेने की बात कहकर निकला बच्चा अचानक हादसे का शिकार हो गया, जिससे मजदूर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई.

बताया जा रहा है कि सूर्यनगर-तरसाली बाईपास के पास खड़ी बस के दरवाजे में गर्दन फंसने से 7 वर्षीय मासूम की मौत हुई. 'मैं प्रसाद लेने जा रहा हूं' कहकर घर से निकले मासूम की चंद पलों में मौत हो गई. 

Advertisement

बच्चे के अकाल निधन की खबर मिलते ही श्रमिक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. हादसे की सूचना मिलते ही कपुराई पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची.

यह भी पढ़ें: बेटी की हत्या के जुर्म में दिल्ली के दंपति को आजीवन कारावास की सजा, सूटकेस में मिला था युवती का शव

कपुराई पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

इस बीच, गुजरात के जूनागढ़ जिले के केशोद से पति-पत्नी की मौत का एक सनसनीखेज मामला सामने आया. यहां एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. घटना के बाद जब पुलिस युवक के घर पहुंची तो वहां उसकी पत्नी का शव भी बरामद हुआ.

Advertisement

शुरुआती जांच में महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई. यह घटना केशोद के एयरपोर्ट फाटक इलाके की बताई जा रही है.

वहीं, जांच के दौरान पुलिस को करीब 4 मिनट का एक वीडियो मिला है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो युवक ने ट्रेन के सामने जाने से पहले रिकॉर्ड किया था. पुलिस इस रिकॉर्डिंग को अहम सबूत मानकर मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »