क्रिकेट मैच के दौरान बॉल उठाने पर भड़के लोग, दलित के घर बोला धावा; बच्चे के चाचा का काट डाला अंगूठा

क्रिकेट मैच के दौरान एक दलित बच्चे ने बॉल उठा ली थी. मैच खेल रहे युवकों इससे भड़क गए और गाली गलौज पर उतर आए. लेकिन लड़के के चाचा के समझाने पर मामला शांत हो गया. लेकिन बाद में हथियारों से लैस भीड़ ने बच्चे के घर पर धावा बोल दिया और दलित का अंगूठा काट डाला.

Advertisement
(प्रतीकात्मक तस्वीर) (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोपी घांघर

  • पाटन,
  • 06 जून 2023,
  • अपडेटेड 10:06 PM IST

गुजरात के पाटन जिले में एक दलित व्यक्ति के हाथ का अंगूठा काटे जाने का मामला सामने आया है. क्रिकेट मैच के बीच गेंद उठाने को लेकर यह लड़ाई शुरू हुई थी. पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. 

जिले के काकोशी गांव का यह पूरा मामला है. एफआईआर के अनुसार, गांव के स्कूल ग्राउंड में दबंग लोगों का एक समूह क्रिकेट मैच खेल रहा था. मैच के बीच एक दलित लड़के ने गेंद उठा ली थी. इसको लेकर क्रिकेट खेल रहे युवक भड़क गए. उन्होंने दलित समुदाय के सदस्यों का अपमान करने और डराने के इरादे से गेंद उठाने वाले लड़के को जातिसूचक गालियां दीं.

Advertisement

इस दौरान मौजूद जब लड़के के चाचा धीरज परमार ने इस पर आपत्ति जताई तो मामला शांत हो गया. हालांकि, बाद में शाम को धारदार हथियारों से लैस 7 लोगों के एक समूह ने धीरज और उसके भाई कीर्ति के घर हमला कर दिया. एक आरोपी ने दलित युवक कीर्ति का अंगूठा काट दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, पीड़ितों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 326 (खतरनाक हथियारों से जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी) और भारतीय दंड संहिता और एससी-एसटी (अत्याचार निवारण अधिनियम) के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.  वहीं, आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »