कार में फिट थीं तीन टंकियां, नल खोलते ही बहने लगी विदेशी शराब, पुलिस भी हैरान

वडोदरा में शराब तस्करी का नया तरीका सामने आया है. आरोपी अमित सोलंकी ने कार में तीन टंकी और नल लगाकर गोवा से विदेशी शराब लाने की व्यवस्था की थी. नल खोलते ही शराब बाहर निकलती थी. पुलिस ने 245 लीटर शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
शराबबंदी वाले गुजरात में तस्करी का नया खेल (Photo: Screengrab) शराबबंदी वाले गुजरात में तस्करी का नया खेल (Photo: Screengrab)

ब्रिजेश दोशी

  • वडोदरा,
  • 06 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:57 PM IST

गुजरात में शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आते रहते हैं. अब वडोदरा से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. यहां एक शराब तस्कर ने विदेशी शराब लाने और बेचने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जो अब तक कम ही देखा गया है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक गोवा से वडोदरा तक शराब की तस्करी कर रहा था. उसने अपनी कार में तीन अलग-अलग टंकियां बनवाई थीं और उनमें नल फिट कराए थे. नल खोलते ही टंकी से विदेशी शराब बाहर निकलने लगती थी. इसी तरह टंकी से शराब निकालकर बोतलों में भरी जाती थी और फिर खुदरा और थोक बाजार में बेची जाती थी.

Advertisement

शराब तस्करी का चौंकाने वाला मामला

पुलिस ने तरसाली इलाके से अमित सोलंकी नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से करीब 245 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है. पुलिस के अनुसार जब्त शराब की कीमत लगभग 3.67 लाख रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा पांच बोतलें भी मौके से मिली हैं.

गोवा से वडोदरा तक शराब की तस्करी

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने राजस्थान से गाड़ी में टंकी बनवाने की व्यवस्था की थी. इन टंकियों के ढक्कन और वाल्व को कार की ब्रेक लाइट और टायरों के पास छिपाकर लगाया गया था, ताकि किसी को शक न हो. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी के पीछे और कौन लोग शामिल हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »