गुजरात: कोरोना पॉजिटिव मां ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, एक बच्चा निकला पॉजिटिव

सोमवार को जब बच्चों की रिपोर्ट आई तो एक साथ पैदा हुए दो बच्चों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. दोनों में एक यह लड़का है, जबकि लड़की की रिपोर्ट निगेटिव आई है. रिपोर्ट आने के बाद खुद डॉक्टर भी हैरान रह गए.

Advertisement
डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट संदिग्ध हो सकती है डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट संदिग्ध हो सकती है

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 19 मई 2020,
  • अपडेटेड 8:42 PM IST

  • जुड़वा बच्चे में एक कोरोना पॉजिटिव, दूसरा निगेटिव
  • दो दिन बाद फिर जांच के लिए भेजा जाना है सैंपल

गुजरात में महेसाना जिले के वडनगर के मोलीपुर की रहने वाली कोरोना पॉजिटिव महिला हसुमति बेन परमार ने शनिवार को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. दोनों बच्चों का जन्म वडनगर के सरकारी अस्पताल में हुआ. महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से डॉक्टरों ने डिलीवरी के वक्त हर सावधानी बरती, लेकिन जब जुड़वा बच्चे पैदा हुए और उनका कोरोना टेस्ट किया गया, तो खुद डॉक्टर भी हैरान हो गए.

Advertisement

सोमवार को जब बच्चों की टेस्ट रिपोर्ट आई तो एक साथ पैदा हुए दो बच्चों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. दोनों में एक वह लड़का है, जबकि लड़की की रिपोर्ट निगेटिव आई है. रिपोर्ट आने के बाद खुद डॉक्टर भी हैरान रह गए.

वडनगर मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट एचडी पालेकर का कहना है कि रिपोर्ट संदिग्ध हो सकती है. बच्चों को ब्रेस्ट फीडिंग भी नहीं कराई गई है. दोनों बच्चे एक साथ पैदा हुए हैं, इसलिए दोनों बच्चों की रिपोर्ट अलग-अलग कैसे हो सकती है. अब दोबारा इसकी जांच की जाएगी.

दो दिनों बाद दोनों बच्चों के सैंपल एक बार फिर लिए जाएंगे और उसे कोरोना जांच के लिए भेजा जाएगा. फिलहाल बच्चों को उनकी मां से अलग रखा गया है जहां अस्पताल में नर्स बच्चों का देखभाल कर रही हैं. अब सबको इंतजार दोबारा जांच और उसकी रिपोर्ट का है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »