गुजरात के कृषि मंत्री को आया ब्रेन स्ट्रोक, राजकोट के अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

गुजरात के कृषि मंत्री राघवजी पटेल को शनिवार की देर रात ब्रेन स्ट्रोक आया है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए राजकोट के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने बताया है कि कैबिनेट मंत्री की सेहत में काफी सुधार हुआ है. 

Advertisement
गुजरात के कृषि मंत्री राघवजी पटेल को आया ब्रेन स्टोक गुजरात के कृषि मंत्री राघवजी पटेल को आया ब्रेन स्टोक

ब्रिजेश दोशी

  • अहमदाबाद,
  • 11 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST

गुजरात के कृषि मंत्री राघवजी पटेल को ब्रेन स्ट्रोक आया है. उन्हें इलाज के लिए राजकोट के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राघवजी पटेल का इलाज कर रहे डॉक्टर ने जानकारी दी है कि उनकी सेहत में काफी सुधार हुआ है. 

जानकारी के मुताबिक, राघवजी पटेल शनिवार की रात जब जामनगर जिले के बेराजा गांव में गांव चलो अभियान पर थे, तभी ब्रेन स्टॉक आया. 65 वर्षीय कैबिनेट मंत्री के पास भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में पशुपालन, मत्स्य पालन, ग्रामीण आवास और ग्रामीण विकास विभागों का भी प्रभार है.  

Advertisement

राजकोट के सिनर्जी अस्पताल में कैबिनेट मंत्री पटेल का इलाज कर रहे न्यूरोसर्जन डॉ. संजय तिलाला ने कहा, "राघवजी पटेल को जामनगर में शनिवार रात करीब 10.30 बजे ब्रेन के राइट पार्ट में हेमरेज हुआ. उन्हें जामनगर के एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां से उन्हें हमारे अस्पताल में रेफर कर दिया गया.  

डॉ. तिलाला ने बताया, "उन्हें रविवार सुबह करीब 4 बजे हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है. इस समय उनकी हालत स्थिर है." 

कौन हैं राघवजी पटेल? 

गुजरात सरकार में कृषि, ग्रामीण आवास और ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी निभा रहे राघवजी पटेल जामनगर (ग्रामीण) विधानसभा सीट से विधायक हैं. कांग्रेस छोड़कर, 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे.  

अगस्त 2017 में, तत्कालीन कांग्रेस विधायक के रूप में राघवजी पटेल ने राज्यसभा चुनाव के दौरान अनुभवी कांग्रेस नेता अहमद पटेल के खिलाफ मतदान किया था. बावजूद इसके अहमद पटेल ने जीत हासिल की थी. राघव पटेल ने 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा उम्मीदवार के रूप में लड़ा और कांग्रेस के वल्लभ धाराविया से हार गए थे.  

Advertisement

हालांकि बाद में जब धाराविया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, तो सीट खाली हुई और 2019 के उपचुनाव में राघवजी पटेल इस सीट से विधायक चुने गए. उसके बाद 2022 के विधानसभा में वो इस सीट से फिर चुने गए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »