महाराष्ट्र के ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व से बाघ के बच्चों का प्यारा वीडियो सामने आया है. इसमें चार से पांच शावक कीचड़ भरे पानी में खेलते और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं उनकी मां कुछ दूरी पर बैठकर लगातार बच्चों पर नजर रख रही है. वीडियो को देखकर लोग इसे जंगल की अनोखी पूल पार्टी बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह शांत और चंचल नजारा काफी पसंद किया जा रहा है.