सूरत की पैकेजिंग यूनिट में लगी आग, जान बचाने के लिए मजदूरों ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, 2 की मौत

सूरत के एसडीएम केजी वाघेला ने एक मौत की पुष्टि की. उन्होंने कहा है कि एक व्यक्ति ने बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है.

Advertisement
फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर

गोपी घांघर

  • सूरत,
  • 18 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST
  • फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर
  • 125 लोगों को किया गया रेस्क्यू

गुजरात की हीरा नगरी सूरत में सोमवार की सुबह हादसे की खबर लेकर आई. सोमवार की सुबह-सुबह सूरत के कडोदरा इलाके के वरेली स्थित एक पैकेजिंग यूनिट में आग लग गई. इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई. प्रशासन का दावा है कि 125 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने की कोशिश में जुटी हैं.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक सूरत के कडोदरा इलाके के वरेली स्थित एक पैकेजिंग यूनिट में सबकुछ सामान्य चल रहा था. मजदूर पांचवीं मंजिल पर काम कर रहे थे. इसी बीच अचानक आग लग गई. आग की लपटें उठते देख मजदूर भयभीत हो गए. मजदूर इस कदर डरे कि मारे डर के अपनी जान बचाने के लिए पांचवीं मंजिल से छलांग लगाने लगे. इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है.

पैकेजिंग यूनिट में आग लगने की सूचना पाकर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने हाइड्रोलिके लिफ्ट से नीचे उतारा. बताया जाता है कि सौ से अधिक लोगों को पैकेजिंग यूनिट से रेस्क्यू किया गया है. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू करने की कोशिश में जुटे हैं. फायर ब्रिगेड की करीब दर्जनभर गाड़ियां मौके पर हैं. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं.

Advertisement

इस संबंध में सूरत के एसडीएम केजी वाघेला ने एक मौत की पुष्टि की. उन्होंने कहा है कि एक व्यक्ति ने बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है. एसडीएम ने कहा कि मौके पर आग बुझाने की कोशिश में फायर ब्रिगेड की टीमें जुटी हुई हैं. उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की टीम ने बिल्डिंग से 125 लोगों को रेस्क्यू भी किया है. 

बताया जाता है  कि बेसमेंट में सामान रखा था. बेसमेंट में रखे सामान में ही आग लगी जो तेजी से फैली और पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया. बारदोली डिविजन के डिप्टी एसपी रुपल सोलंकी ने घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए धुएं के कारण दम घुटने को मौत का कारण बताया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »