2 हजार किराया नहीं दे पाया तो पत्नी और बेटी को मकान मालिक को सौंपा, बनीं हवस का शिकार

गुजरात के मोरबी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां किराया न चुका पाने पर एक मजदूर ने कथित रूप से अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी को मकान मालिक के हवाले कर दिया. पुलिस के अनुसार, मकान मालिक ने दोनों के साथ दुष्कर्म किया और पीड़ित परिवार की मजबूरी का फायदा उठाया. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने पति, मकान मालिक और एक अन्य आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है. दो आरोपी गिरफ्तार हैं और एक फरार है.

Advertisement
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. (सांकेतिक तस्वीर-Pexel आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. (सांकेतिक तस्वीर-Pexel

ब्रिजेश दोशी

  • मोरबी,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:29 PM IST

गुजरात के मोरबी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पारिवारिक रिश्तों को कलंकित कर दिया है. किराए के मकान में रह रहे एक मजदूर परिवार द्वारा किराया न चुका पाने पर कथित रूप से पति ने अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी को मकान मालिक के हवाले कर दिया. आरोप है कि किराए के बदले मकान मालिक ने किराएदार पति की सहमति से पहले पत्नी और फिर नाबालिग बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए. इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement

2000 रुपये था किराया
छह महीने पहले यह मजदूर परिवार मजदूरी करने मोरबी आया था. उनके पास रहने के लिए घर नहीं था, इसलिए उन्होंने 2000 रुपये प्रति माह पर एक मकान किराए पर लिया था. लेकिन काम ठीक न चलने के कारण किराया धीरे-धीरे बढ़ता गया और वे भुगतान नहीं कर पा रहे थे. मकान मालिक लगातार किराए की मांग कर रहा था, जबकि युवक ने आर्थिक तंगी के कारण समय मांगा.

पत्नी के साथ बनाए संबंध
आरोप है कि परिवार की मजबूरी का फायदा उठाते हुए मकान मालिक ने बकाया किराए के बदले युवक की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की मांग की. चूंकि युवक के पास पैसे नहीं थे, इसलिए वह कथित रूप से इस बात के लिए राजी हो गया. इसके बाद मकान मालिक ने महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. जैसे-जैसे किराए का विवाद बढ़ता गया, आरोप है कि मकान मालिक की नजर नाबालिग बेटी पर भी पड़ गई.

Advertisement

बेटी के साथ भी बनाए संबंध
आरोप है कि मकान मालिक ने नाबालिग बेटी के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने की अनुमति मांगी और पिता ने सहमति दी. इसके बाद आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती, बहला-फुसलाकर और बार-बार शारीरिक शोषण किया.

ससुर की शिकायत के बाद मामला दर्ज
बाद में घटना की जानकारी लड़की के ससुर को मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मोरबी ए-डिवीजन पुलिस ने मकान मालिक, पीड़िता के पति और एक अन्य सह-आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है.

फिलहाल आरोपी पति जेल में है और मकान मालिक को एक दिन की रिमांड पर भेजा गया है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement