गुजरातः "मुख्यमंत्री के बेटे की शादी के कारण नहीं लगेगा लॉकडाउन", वायरल मैसेज पर रुपाणी ने दिया ये जवाब

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मैसेज में कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री के बेटे की शादी होनी है. इस वजह से गुजरात में लॉकडाउन नहीं लगेगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपने बेटे रुषभ की शादी के इस मैसेज को लेकर सीएम रुपाणी ने ट्वीट कर सफाई दी है.

Advertisement
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (फाइल फोटोः पीटीआई) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (फाइल फोटोः पीटीआई)

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 08 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST
  • रुपाणी बोले- सोशल मीडिया पर चल रही खबर फर्जी
  • हाईकोर्ट ने लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाने के लिए कहा था

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. देशभर में फिर से पाबंदियों की बात हो रही है. कहीं लॉकडाउन लागू हो रहा है तो कहीं नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा है. इन सबके बीच इन दिनों गुजरात को लेकर एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का सोशल मीडिया पर माखौल उड़ाया जा रहा है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मैसेज में कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री के बेटे की शादी होनी है. इस वजह से गुजरात में लॉकडाउन नहीं लगेगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपने बेटे रुषभ की शादी के इस मैसेज को लेकर सीएम रुपाणी ने ट्वीट कर सफाई दी है. सीएम रुपाणी ने कहा कि उनके बेटे की मई में शादी होने की खबर निराधार है.

उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई योजना न थी और ना ही ऐसी कोई योजना बनाई ही जा रही है. सोशल मीडिया पर चल रही ये फर्जी खबर है. सीएम रुपाणी ने कहा है कि फिलहाल, मेरी और मेरी सरकार का एकमात्र उद्देश्य गुजरात में कोरोना के संक्रमण को रोकना है. गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात हाईकोर्ट ने सरकार से वीकेंड लॉकडाउन या फिर 3 से 4 दिन का कर्फ्यू लागू करने को कहा था.

Advertisement

कोर्ट के निर्देश को लेकर उच्च स्तरीय बैठक भी हुई थी. इस बैठक के बाद से ही मुख्यमंत्री का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में लिखा गया है कि मेरे बेटी की शादी है, नहीं लगेगा लॉकडाउन. दूसरी तरफ, लोगों में लॉकडाउन लागू होने के आसार के कारण डर भी नजर आया. लोग आवश्यक आवश्यकता की वस्तुएं खरीदने के लिए बाजार और मॉल की ओर भागे. इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की भी धज्जियां उड़ीं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »