टीचर ने दसवीं के छात्र को मारा ऐसा तमाचा, फट गया कान का पर्दा

डॉक्टर का कहना है कि अगर अगले हफ्ते में कान की सूजन खत्म नहीं होती तो ऑपरेशन करना पड़ सकता है. आरोपी शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच चल रही है.

Advertisement
आरोपी शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में लिया (Photo: ITG) आरोपी शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में लिया (Photo: ITG)

अतुल तिवारी

  • अहमदाबाद,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:41 AM IST

गुजरात के अहमदाबाद में एक शिक्षक ने दसवीं क्लास के स्टूडेंट को ऐसा जोरदार तमाचा मारा कि उसके कान का पर्दा ही फट गया. यह मामला शहर के निकोल में स्थित चाणक्य स्कूल का है.

डॉक्टर के मुताबिक, छात्र के कान का ऑपरेशन करना पड़ सकता है. इस मामले में छात्र के पिता ने कृष्णनगर पुलिस में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. इस बीच स्कूल प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है.

Advertisement

दरअसल, दसवीं के छात्र को शिक्षक ने ऐसा तमाचा मारा कि उसका बायां कान सूज गया. थोड़ी देर ही में कान से खून निकलने लगा और छात्र को साफ सुनाई देना तक बंद हो गया. अब कान के ऑपरेशन करने तक की नौबत आ गई है. 

चाणक्य स्कूल की तरफ से कहा गया कि गुजराती मीडियम दसवीं में पढ़ने वाला छात्र पीटी की क्लास के दौरान स्कूल के मैदान में अपने दोस्तों के साथ बैठा था. छात्र एक-दूसरे से बातचीत कर रहे थे. ऐसे में अंग्रेजी पढ़ाने वाले टीचर लक्ष्मण वहां पहुंचे और छात्र के गाल पर बेवजह तमाचा मार दिया.

छात्र रोने लगा तो स्कूल प्रशासन ने उसके पिता को फोन करके बुलाया गया. पिता से  छात्र ने कहा कि उसे कुछ सुनाई नहीं दे रहा है. उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां पता चला कि तमाचे की वजह से उसके कान का पर्दा फट चुका है.

Advertisement

डॉक्टर के मुताबिक, अगले हफ्ते में अगर कान की सूजन खत्म नहीं होती तो ऑपरेशन करना पड़ सकता है. आरोपी शिक्षक ने स्कूल ट्रस्ट और छात्र के पिता के सामने अपनी गलती कुबूल की. 

इस मामले में अहमदाबाद के कृष्णनगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने कहा, छात्र को शिक्षक द्वारा तमाचे मारे जाने के बाद उसे सुनाई नहीं देने की जानकारी मिली. शिक्षक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »