कौन हैं गुजरात के मुकेश... जिन्होंने रामलला को भेंट किया सोने-हीरे का मुकुट, वजन और कीमत जान रह जाएंगे हैरान

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बने भगवान श्री राम के मंदिर के लिए सूरत (गुजरात) के डायमंड कारोबारी ने सोना, डायमंड और नीलम जड़ित 6 किलो वजन वाला मुकुट दान किया है. दरअसल, सूरत के डायमंड कारोबारी मुकेश पटेल ने अपनी ग्रीन लैब डायमंड कंपनी में ही सोना, डायमंड और नीलम जड़ित 6 किलो वजन वाला भगवान रामलला के लिए मुकुट तैयार करवाया था.

Advertisement
डायमंड कारोबारी ने रामलला को मुकुट भेंट की. डायमंड कारोबारी ने रामलला को मुकुट भेंट की.

संजय सिंह राठौर

  • सूरत,
  • 22 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 3:24 PM IST

अयोध्या के इतिहास में 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक रहा. राम जन्मभूमि पर बने राम मंदिर में भगवान रामलला विधिवत रूप से विराजमान हो चुके हैं. अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बने भगवान श्री राम के मंदिर के लिए सूरत (गुजरात) के डायमंड कारोबारी ने 11 करोड़ रुपए कीमत का एक मुकुट दान किया है. मुकुट दान करने के लिए डायमंड कारोबारी अपने परिवार समेत अयोध्या राम मंदिर पहुंचे थे.

Advertisement

दरअसल, सूरत के डायमंड कारोबारी मुकेश पटेल ने अपनी ग्रीन लैब डायमंड कंपनी में ही सोना, डायमंड और नीलम जड़ित 6 किलो वजन वाला भगवान रामलला के लिए मुकुट तैयार करवाया था.इसकी कीमत 11 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी का पूरा परिवार पहुंचा अयोध्या, दिल खोलकर किया दान... जानिए कितने रुपये दिए  

राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को अर्पण किया मुकुट 

मुकुट भेंट करने के लिए डायमंड कारोबारी मुकेश पटेल परिवार के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह के एक दिन पहले अयोध्या पहुंचे थे. इसके बाद 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को रामलला के लिए तैयार किए गए सोने-हीरे का मुकुट को अर्पण किया.

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय खजांची ने कही ये बात

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय खजांची दिनेश भाई नाव डिया ने बताया कि ग्रीन लैब डायमंड कंपनी के मालिक मुकेश भाई पटेल ने अयोध्या के विश्व प्रसिद्ध नवनिर्मित मंदिर में विराजमान होने वाले भगवान श्री राम के लिए कुछ आभूषण अर्पण करने के लिए सोचा था. इसके अनुसंधान में ग्रीन लैब डायमंड कंपनी के मुकेश पटेल ने अपने परिजनों और कंपनी में परामर्श कर तय किया कि श्री राम के लिए सोना और अन्य आभूषणों से जड़ित मुकुट अर्पण किया जाएगा.

Advertisement

4 किलो सोना, छोटे-बड़े साइज के डायमंड और... से तैयार की गई मुकुट 

भगवान रामलला की मूर्ति के मुकुट के लिए नाप लेने के लिए कंपनी के दो कर्मचारी अयोध्या भेजे गए थे. कंपनी के कर्मचारी मूर्ति का माप लेकर सूरत आए. इसके बाद मुकुट बनाने का काम शुरू किया गया था. 6 किलो वजन के इस मुकुट में 4 किलो सोना उपयोग हुआ है. इसके उपरांत छोटे-बड़े साइज के डायमंड, माणिक, मोती और नीलम जैसे रत्न जड़े गए हैं.

भगवान रामचंद्र के मस्तक के लिए भेंट किया मुकुट

तमाम सामग्री का उपयोग करने के बाद मुकुट का जो स्वरूप सजा है, उसे अयोध्या के विश्व प्रसिद्ध नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हुए भगवान रामचंद्र के मस्तक के लिए भेंट किया गया है. सूरत के डायमंड कारोबारी मुकेश पटेल ने अयोध्या राम जन्मभूमि ट्रस्ट के मंत्री चंपत राय जी, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक जी, महामंत्री मिलन जी और दिनेश नावडिया की उपस्थिति में 11 करोड़ का मुकुट अर्पण किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »