राष्ट्रवादी हैं गुजराती, चिदंबरम के एक बयान ने BJP की जीत तय की: सुब्रमण्यम स्वामी

स्वामी ने ट्वीट किया, '' भारतीय जनता पार्टी गुजरात चुनाव के बाद पी. चिदंबरम की आभारी होगी. क्योंकि उनके एक बयान ने राज्य में बीजेपी की जीत को सुनिश्चित कर दिया है. गुजराती राष्ट्रवादी हैं.

Advertisement
स्वामी ने किया चिदंबरम का शुक्रिया स्वामी ने किया चिदंबरम का शुक्रिया

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं. दोनों ओर से वार-पलटवार का खेल जारी है. भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बयान पर निशाना साधा है.

स्वामी ने ट्वीट किया, '' भारतीय जनता पार्टी गुजरात चुनाव के बाद पी. चिदंबरम की आभारी होगी. क्योंकि उनके एक बयान ने राज्य में बीजेपी की जीत को सुनिश्चित कर दिया है. गुजराती राष्ट्रवादी हैं.

Advertisement
मोदी ने कर्नाटक से किया था वार

कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने चिंदबरम का नाम लिए बगैर ही कहा था, 'कश्मीर में आजादी मांग रहे लोगों के साथ स्वर मिला रहे हैं. कश्मीर पर ऐसे बयान देने से ऐसे लोगों को शर्म भी नहीं आती. देश की अखंडता-एकता हम खत्म नहीं होने देंगे.' पीएम मोदी ने कहा कि जो कल तक सत्ता में बैठे थे, वे अचानक यू टर्न ले रहे हैं. बेशर्मी के साथ बयान दे रहे हैं.'

गौरतलब है कि चिदंबरम ने देने की हिमायत की, जिसकी बीजेपी ने तीखी आलोचना की थी. वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी चिदंबरम के इस बयान से खुद को अलग कर लिया था. कांग्रेस की ओर से कहा गया था कि जरूरी नहीं कि किसी व्यक्ति की राय ही पार्टी की राय हो.

Advertisement

सिब्बल ने साधा था मोदी पर निशाना

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने भी पीएम मोदी पर पलटवार किया है. सिब्बल ने सोमवार सुबह ट्वीट किया, हमें कश्मीर के लिए आज़ादी नहीं चाहिए, बल्कि इस सरकार के ध्रुवीकरण, लव-जिहाद, गौरक्षकों से आज़ादी चाहिए.  इसकी शुरुआत गुजरात से होनी चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »