दो घंटे तक बेल्ट बरसाते रहे गर्लफ्रेंड के तीन भाई...ऐसे हुआ लव अफेयर का दर्दनाक अंत

गुजरात के अमरेली जिले के राजुला में प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली. एक साल पहले बहन को भगाने की घटना से आहत तीन भाइयों ने मौका पाकर युवक को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.  

Advertisement
लव अफेयर का दर्दनाक अंत (Photo: itg) लव अफेयर का दर्दनाक अंत (Photo: itg)

ब्रिजेश दोशी

  • अमरेली ,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:08 AM IST

गुजरात के अमरेली जिले के राजुला में सामने आई जो बदले की आग का खौफनाक उदाहरण बन गई है. यहां एक साल पुरानी प्रेम कहानी का अंत एक युवक की दर्दनाक मौत के साथ हुआ.

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक दिनेश का एक साल पहले सोनल नाम की युवती के साथ प्रेम प्रसंग था. दोनों के रिश्ते ने उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था, जब दिनेश युवती को अपने साथ मोरबी ले गया था. हालांकि करीब दो महीने बाद युवती अपने घर लौट आई, लेकिन इस घटना ने उसके परिवार के मन में गहरी नाराजगी और बदले की भावना छोड़ दी. परिवार के सदस्य अक्सर दिनेश को जान से मारने की धमकी देते रहते थे.

Advertisement

खेत में ले जाकर बरसाईं बेल्ट

घटना 18 अप्रैल की है, जब दिनेश अपने एक दोस्त के साथ खेत पर मौजूद था. रात करीब साढ़े आठ बजे  युवती के तीनों भाई मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे. उन्होंने दिनेश को खेत से थोड़ी दूरी पर ले जाकर बहन को भगाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी. इसके बाद मामला हिंसा में बदल गया.

आरोप है कि तीनों ने मिलकर दिनेश को बेल्ट और रस्सी से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. करीब दो घंटे तक चली इस पिटाई में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके शरीर पर कई जगह गहरी चोटें आईं. आरोपियों ने उसे अधमरी हालत में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए.

प्रेमिका के तीनों भाई गिरफ्तार

घटना के बाद दिनेश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों को झकझोर कर रख दिया है.

Advertisement

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना में और कौन-कौन शामिल हो सकता है.

 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement