दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में आप नेता सौरभ भारद्वाज, विधायक जरनैल सिंह और साहिब सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इसके साथ ही कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है. घटना तिलक नगर में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान की बताई जा रही है .