दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है, जिसके चलते राजधानी में ग्रैप 3 लागू कर दिया गया है. दिल्ली के प्रमुख इलाकों जैसे रोहिणी, पंजाबी बाग, आरके पुरम और सोनिया विहार में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है. जहरीली हवा और बच्चों की सेहत पर मंडराते खतरे को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट ने भी गहरी चिंता व्यक्त की है. मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम की सड़कों पर भारी ट्रैफिक दिखाई देता है। वाहनों से निकलने वाला धुआं प्रदूषण की सबसे बड़ी वजहों में से एक है.