दिल्ली की शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. इस मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने आरोपों से बरी कर दिया है. कोर्ट ने दोनों नेताओं को क्लीन चीट देते हुए कहा कि आरोपों के लिए कोई प्रमाण नहीं मिल सके.