डीडीसीए भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे कीर्ति आजाद

बिहार दरभंगा से सांसद कीर्ति आजाद ने डीडीसीए ने अपने ताजा बयान में कहा है कि वे डीडीसीए में मौजूद भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते रहेंगे. उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी के जवाब का इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement

प्रियंका झा

  • कोच्चि,
  • 10 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 6:05 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से निलंबित हो चुके सांसद कीर्ति आजाद ने रविवार को कहा कि वह दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में मौजूद भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे. उन्होंने कहा कि इस लड़ाई के खिलाफ आवाज उठाने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता है.

पीएम के जवाब का इंतजार
बिहार के दरभंगा से भाजपा सांसद ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का समय मांगा है और उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं. कीर्ति ने यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि भाजपा इस मुद्दे पर जल्द संसदीय दल की एक बैठक बुलाने जा रही है.

Advertisement

मेरा उद्देश्य भ्रष्टाचार से लड़ाई
कीर्ति ने बताया कि उन्हें बीजेपी से जुड़े 24 साल हो गए हैं. उन्होंने कहा कि उनको नहीं मालूम कि उनसे क्या गलती हुई. कीर्ति ने कहा कि वे को (डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष एवं मौजूदा वित्त मंत्री) 200 पत्र व 500 ईमेल लिख चुके हैं. उनके मुताबिक वे इस मुद्दे को किसी के विरोध में नहीं उठा रहे हैं. उनका उद्देश्य भ्रष्टाचार से लड़ना है.

भ्रष्टाचार सीखना हो तो डीडीसीए से जुड़ें
कीर्ति ने कहा कि दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का 58 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण हुआ, लेकिन बिल एवं वाउचर केवल 25 करोड़ रुपये के उपलब्ध हैं. उनके मुताबिक अगर किसी को भ्रष्टाचार करना सीखना है, तो इसका सबसे बेहतर तरीका है कि वह डीडीसीए से जुड़ जाए. अपने खिलाफ दर्ज मानहानि के मुकदमे के बारे में उन्होंने कहा कि यह उन्हें उनकी बात साबित करने में मदद करेगा.

Advertisement

पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए हुए थे निलंबित
कीर्ति आजाद को बीजेपी ने 23 दिसंबर को 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' की वजह से पार्टी से निलंबित कर दिया था. कीर्ति ने आरोप लगाया था कि बीजेपी नेता अरुण की अध्यक्षता में डीडीसीए में 13 सालों तक जमकर भ्रष्टाचार हुआ.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »