'जीना मुश्किल कर दिया...', पिता ने बयां की जज अमन कुमार शर्मा की मौत से पहले के आखिरी पलों की दास्तां

दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क में 30 साल के जज अमन कुमार शर्मा मृत पाए गए. पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है. अमन ने घटना से पहले अपने पिता को फोन कर मानसिक तनाव और वैवाहिक विवाद की बात बताई थी. पिता रात में ही अलवर से दिल्ली पहुंचे. परिवार के अनुसार, घर में विवाद बढ़ा और बाद में अमन बाथरूम में पत्नी की चुन्नी से फंदे पर लटके मिले. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
जज अमन कुमार शर्मा की पत्नी भी ज्यूडिशियल ऑफिसर हैं. Photo ITG जज अमन कुमार शर्मा की पत्नी भी ज्यूडिशियल ऑफिसर हैं. Photo ITG

अंशुल सिंह / अरविंद ओझा / अमरदीप कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:51 PM IST

दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में 30 वर्षीय एक जज अपने घर में मृत पाए गए. शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है. मृतक की पहचान अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के पद पर तैनात थे.

दिल्ली पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 1 बजकर 45 मिनट पर सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली. यह कॉल अमन शर्मा के जीजा शिवम ने की थी, जो डिफेंस कॉलोनी में रहते हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि अमन ने घर के बाथरूम में आत्महत्या कर ली है. 

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत ग्रीन पार्क स्थित घर पहुंची. वहां अमन शर्मा बाथरूम के अंदर मिले. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद अमन के पिता अलवर से आए. पिता ने अपने मामले से जुड़ी सारी बात बताई.

जज ने पिता को बताई थी परेशानी 
मृतक अमन शर्मा के रिश्तेदार राजेश शर्मा ने बताया कि घटना से एक रात पहले अमन ने अपने पिता को रात करीब 10 बजे फोन किया था. फोन पर उन्होंने कहा कि वह बहुत परेशान हैं और उनका जीना मुश्किल हो गया है. यह सुनकर पिता ने उन्हें संभालने की कोशिश की और पूछा कि आखिर बात क्या है. अमन की परेशानी सुनते ही पिता अलवर से उसी रात दिल्ली के लिए रवाना हो गए और करीब 12 बजे घर पहुंच गए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली के ग्रीन पार्क में जज ने लगाई फांसी, बाथरूम में मिला शव

लंबे समय से पत्नी से चल रहा था विवाद
घर पहुंचने पर पिता को पता चला कि अमन और उनकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. अमन ने अपने पिता से कहा कि वह पिछले दो महीनों से बेहद मानसिक तनाव में हैं और लगातार परेशान किया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि घर में उनकी पत्नी का पूरा नियंत्रण है और हर बात उन्हीं की मानी जाती है. अमन की पत्नी भी न्यायिक अधिकारी हैं, जबकि उनकी बहन एक आईएएस अधिकारी हैं और जम्मू में तैनात हैं.

पिता का नंबर ब्लॉक कर दिया गया
पिता का दावा है कि उन्होंने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन बहू ने कथित तौर पर उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा और धमकी दी कि अगर वे नहीं गए तो वह पुलिस बुलाकर उन्हें बंद करवा देंगी. इसके बाद पिता ने बहू के माता-पिता से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका नंबर ब्लॉक कर दिया गया.

चाचा आकर लौट गए
पिता की ओर से दावा किया गया कि बाद में अमन की पत्नी के चाचा को बुलाया गया ताकि बैठकर मामला सुलझाया जा सके. वह घर के पास तक पहुंचे भी, लेकिन उन्हें कोई मैसेज मिला और वह यह कहकर वापस लौट गए कि वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकते.

Advertisement

इसी दौरान घर में शोर-शराबा बढ़ गया. अमन एक कमरे में बैठे थे, जबकि उनकी पत्नी दूसरे कमरे में थीं. पिता का कहना है कि पत्नी ऊंची आवाज में बोल रही थीं और अमन रो रहे थे. कुछ देर बाद जब पिता ने पत्नी से पूछा कि अमन कहां है, तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता.

इसके बाद पिता ने अमन के मोबाइल पर ऐप कॉल की, जिसकी घंटी बाथरूम से सुनाई दी. जब बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर अमन पत्नी की चुन्नी से फांसी के फंदे पर लटके मिले. यह दृश्य देखकर परिवार स्तब्ध रह गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement