दिल्ली में 21.5 लाख रुपये का गांजा जब्त, राजस्थान के दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Crime News: अशोक नामक एक अन्य नशेड़ी का आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर लूट और चोरी के तीन मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में मादक पदार्थ तस्कर के रूप में काम करते थे.

Advertisement
(प्रतीकात्मक तस्वीर) (प्रतीकात्मक तस्वीर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 4:38 PM IST

दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 21.5 लाख रुपये कीमत का 21.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. आरोपियों को 23 दिसंबर को दिल्ली के विहार मोहन गार्डन इलाके से गिरफ्तार किया गया. 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम को एक कार मिली जिसमें दो लोग सवार थे. कार की तलाशी लेने पर उसमें से 21.6 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. दोनों की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी कमल सिंह (33) और अशोक कुमार (26) के रूप में हुई है. 

Advertisement

उन्होंने बताया कि कमल हिस्ट्रीशीटर है और उस पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास से जुड़े 25 मामले दर्ज हैं. 

पुलिस ने बताया कि अशोक नामक एक अन्य नशेड़ी का आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर लूट और चोरी के तीन मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में मादक पदार्थ तस्कर के रूप में काम करते थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »