सेप्टिक टैंक में सफाई करने उतरे दो लोगों की मौत, साउथ ईस्ट दिल्ली के जसोला इलाके की घटना

पुलिस ने सूचना देते हुए बताया कि आज शुक्रवार सरिता विहार थाने में दोपहर को करीब 1:07 बजे एक पीसीआर कॉल प्रा्त हुई. इसमें बताया गया कि ओल्ड जसोला गांव में दो युवक गटर में गिर गए हैं. सूचने मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो पता चला कि इकबाल नामक व्यक्ति के घर के सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए दोनों युवक उतरे थे.

Advertisement
सेप्टिक टैंक में उतरने से दो लोगों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर) सेप्टिक टैंक में उतरने से दो लोगों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2024,
  • अपडेटेड 7:24 PM IST

साउथ-ईस्ट दिल्ली के जसोला इलाके में शुक्रवार दोपहर को बड़ी घटना हो गई. यहां सेप्टिक टैंक में सफाई करने उतरने दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement

पुलिस ने सूचना देते हुए बताया कि आज शुक्रवार सरिता विहार थाने में दोपहर को करीब 1:07 बजे एक पीसीआर कॉल प्रा्त हुई. इसमें बताया गया कि ओल्ड जसोला गांव में दो युवक गटर में गिर गए हैं. सूचने मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो पता चला कि इकबाल नामक व्यक्ति के घर के सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए दोनों युवक उतरे थे. दोनों ट्रैक्टर और मशीन की मदद से टैंक की सफाई कर रहे थे.

जानकारी के मुताबिक दो बार टैंक की सफाई ट्रैक्टर और मशीन के जरिए की गई. तीसरे बार दोनों मृतक टैंक के भीतर उतर गए और बेहोश होकर वहीं गिर गए. इसके बाद पुलिस पहुंची और मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया. दोनों को बाहर निकलकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एक मृतक की पहचान राजप्रकाश पुत्र छिद्दा सिंह निवासी मोलबंद एक्सटेंशन, दिल्ली के रूप में की गई है. वहीं दूसरे की पहचान की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »