दिल्ली: पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार हुआ इनामी बदमाश, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

एंटी-ऑटो थेफ़्ट स्क्वाड की टीम ने एक इनामी बदमाश को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद रिजवान नाम के बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे काबू में किया गया.

Advertisement
पुलिस को देर रात मोहम्मद रिजवान की मूवमेंट दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में होने की सूचना मिली थी. (फोटो-ITG) पुलिस को देर रात मोहम्मद रिजवान की मूवमेंट दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में होने की सूचना मिली थी. (फोटो-ITG)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:16 AM IST

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की AATS (एंटी-ऑटो थेफ़्ट स्क्वाड) टीम ने एक इनामी बदमाश को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया. कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी. पुलिस के ऑपरेशन में पकड़े गए इस बदमाश का नाम मोहम्मद रिजवान है.

मोहम्मद रिजवान पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 15 हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया था. बताया जा रहा है कि पुलिस को देर रात मोहम्मद रिजवान की मूवमेंट दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके के पास होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसे पकड़ने की कोशिश की गई. हालांकि, आरोप है कि रिजवान ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.
 

Advertisement

इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके दाहिने पैर में गोली मारकर उसे काबू में कर लिया.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रिजवान किसी वारदात को अंजाम देने आया था, लेकिन उससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement