दिल्लीः साउथ MCD अनाथ बच्चों को देगा हर महीन 1000 रुपये पेंशन

नेता सदन शिखा राय ने बताया कि निगम ने किसी भी उम्र की जरूरतमंद विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं और अनाथ बच्चों को एक हज़ार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने का फैसला किया है.

Advertisement
नेता सदन शिखा राय नेता सदन शिखा राय

रवीश पाल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 15 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:25 AM IST

साउथ एमसीडी ने बृहस्पतिवार को विधवा महिलाओं और अनाथ बच्चों के लिए बड़ा ऐलान किया है. नेता सदन शिखा राय ने बताया कि निगम ने किसी भी उम्र की जरूरतमंद विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं और अनाथ बच्चों को एक हज़ार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने का फैसला किया है.

शिखा राय के मुताबिक की स्थायी समिति ने इस योजना को पारित भी कर दिया है. अब निगम के इस फैसले का फायदा हज़ारों अनाथ बच्चों, विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं, किन्नरो और गम्भीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को मिलेगा. उन्होंने बताया कि प्रस्ताव के मुताबिक हर वार्ड में 400 ऐसे लोगों को पेंशन दी जा सकेगी.

Advertisement

वहीं मेयर, डिप्टी मेयर, स्थायी समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेता सदन और नेता विपक्ष का अपना स्वैच्छिक कोटा भी होगा. शिखा राय ने बताया कि पेंशन देने की दिल्ली सरकार की योजना के मुताबिक सिर्फ 60 साल से ऊपर के उम्र वाले लोग ही पेंशन के लिए पात्र होते हैं, लेकिन की इस योजना का लाभ किसी भी उम्र वाले ऐसे बेसहारा दिव्यांग, दृष्टिहीन, विधवा, मानसिक रूप से अपंग, तलाकशुदा महिलाओं, किन्नर और गम्भीर बीमारियों से ग्रसित लोग उठा सकेंगे, जो किसी स्कीम के तहत लाभ नहीं ले रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »