दिल्ली: आज होगा बाबा हरदेव का अंतिम संस्कार, अनुयायियों की भीड़ से जाम हुईं सड़कें

सविंदर कौर को निरंकारी मिशन के प्रमुख पद के लिए चुने जाने के बाद उन्हें सतगुरु की शक्तियों की निशानी सफेद दुपट्टा भेंट किया. इस दौरान मैनेजमेंट कमेटी के 21 सदस्य मौजूद थे.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2016,
  • अपडेटेड 3:52 PM IST

कनाडा में 13 मई को एक सड़क हादसे में जान गवांने वाले निरंकारी बाबा हरदेव सिंह और उनके दामाद अवनीत सेतिया का बुधवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा. बाबा के अंतिम संस्कार से पहले उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में अनुयायी दिल्ली में जमा हुए हैं.

बाबा हरदेव सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे निरंकारी समुदाय के लोगों की वजह से राजधानी दिल्ली की कई सड़कों पर जाम लग गया है. आउटर रिंगरोड पर काफी लंबा जाम देखने को मिला है. बाबा का शव सोमवार को कनाडा से दिल्ली लाया गया था और अंतिम दर्शन के लिए बुराड़ी स्थित ग्राउंड नंबर आठ में रखा गया था.

Advertisement

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को बाबा हरदेव सिंह को श्रद्धांजलि दी. वह बुराड़ी स्थित ग्राउंड नंबर 8 में पहुंचे थे.

बाबा हरदेव सिंह की पत्नी बनीं निरंकारी समुदाय की प्रमुख
निरंकारी समुदाय के प्रमुख हरदेव सिंह की सड़क हादसे में मौत के बाद अब उनकी पत्नी सविंदर कौर को उनके उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया है. मंगलवार देर रात इस बात का फैसला हुआ है.

की ओर से फेसबुक पर भी इसकी जानकारी दी गई है. पोस्ट में कहा गया है- 'सतगुरु बाबा हरदेव सिंह 13 मई को निरंकार में लीन हो गए. उनके जाने से सभी भक्त दुखी हैं. बाबा हरदेव सिंह की पत्नी पूज्य माता सविंदर जी अब संत निरंकारी मिशन की धार्मिक प्रमुख होंगी.'

1975 में की थी शादी
सविंदर कौर को पद के लिए चुने जाने के बाद उन्हें सतगुरु की शक्तियों की निशानी सफेद दुपट्टा भेंट किया. इस दौरान मैनेजमेंट कमेटी के 21 सदस्य मौजूद थे. मूल रूप से यूपी के फर्रूखाबाद की रहने वाली सविंदर ने 1975 में बाबा हरदेव सिंह से शादी की थी.

Advertisement

अनुयायियों को दिया संदेश
मुखिया चुने जाने के बाद सविंदर कौर ने अनुयायियों को संबोधित किया और कहा कि सभी को मिलकर निरंकारी बाबा की बातों को आगे बढ़ाना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »