नोटबंदी को मिला पूर्वांचल का समर्थन

देश को होने वाली असुविधाओं को लेकर पूर्वांचल अध्यक्ष की मानें, तो देश की जनता परेशानियों के बावजूद खुश है और मोदी जी के साथ है. अक्षरधाम से विकासमार्ग तक चले इस रैली में करीब 100 लोगों ने भाग लिया और प्रधानमंत्री को उनके इस निर्णय ले लिए सपोर्ट किया.

Advertisement
नोट की चोट नोट की चोट

अंजलि कर्मकार / प्रियंका सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 04 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:23 AM IST

दिल्ली बीजेपी प्रदेश की कुर्सी पर पूर्वांचली मनोज तिवारी की अध्यक्षता पूरे पूर्वांचल में खुशियों की बयार ले आई. नतीजतन बीजेपी पूर्वांचल विंग सक्रियता के साथ नोटबंदी मुहीम का समर्थन कर रहा है. नोटबंदी की वजह से होनी वाली असुविधाओं को सामान्य करने के लिए पीएम ने 50 दिन का समय मांगा था, जिसमें से करीब आधा समय बीत चुका है, लेकिन देश अभी भी कतारों में है. पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह के मुताबिक. देश की जनता धैर्य के साथ इस मुहीम में मोदी के साथ है. ये मुहीम देशहित में हैं और कालेधन पर प्रहार है.

Advertisement

देश को होने वाली असुविधाओं को लेकर पूर्वांचल अध्यक्ष की मानें, तो देश की जनता परेशानियों के बावजूद खुश है और मोदी जी के साथ है. अक्षरधाम से विकासमार्ग तक चले इस रैली में करीब 100 लोगों ने भाग लिया और प्रधानमंत्री को उनके इस निर्णय ले लिए सपोर्ट किया.

मनोज तिवारी के दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने की ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए पूर्वांचल अध्यक्ष ने कहा कि उनके नेतृत्व में लाज़मी हैं कि और बेहतर होंगी, लेकिन हमारा ये समर्थन पहले दिन से प्रधानमंत्री के साथ हैं. इसका मनोज तिवारी की अध्यक्षता से कोई लेना देना नही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »