बेड और ऑक्सीजन को लेकर दिल्ली HC में याचिका, अस्पतालों में डिस्प्ले बोर्ड लगाने की मांग

दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई गई है जिसमें मांग की गई है कि सभी अस्पतालों में बेड आवंटन डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाना अनिवार्य किया जाए.

Advertisement
दिल्ली हाईकोर्ट दिल्ली हाईकोर्ट

अनीषा माथुर / पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST
  • अस्पतालों में डिजिटल बोर्ड पर जानकारी देने की मांग
  • याचिका में कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग की गई
  • नर्सिंग अधिकारी सोनू जॉन ने दाखिल की याचिका

देश के कई शहरों समेत राजधानी दिल्ली के अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की खासी किल्लत है और मरीजों के साथ-साथ उनके परिजन भी इसको लेकर बेहद परेशान हैं. इस बीच दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई गई है जिसमें मांग की गई है कि सभी अस्पतालों में बेड आवंटन डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाना अनिवार्य किया जाए. 

याचिका में कहा गया है कि कोर्ट शहर के अस्पतालों को अपने यहां बड़े डिस्प्ले डिटिजल बोर्ड लगाने को लेकर आदेश जारी करे. इससे अस्पताल में कुल बेड की संख्या और अस्पताल में कुल उपलब्ध बेड की जानकारी, वेंटिलेटर की उपलब्धता और ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता की जानकारी हो. याचिकाकर्ता की ओर से तत्काल इस पर सुनवाई की मांग की गई है. 

Advertisement

यह याचिका सोनू जॉन ने दाखिल की है जो एक नर्सिंग अधिकारी हैं, उनकी दलील है कि कोरोना अस्पतालों द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़े और अस्पताल की वास्तविक स्थिति में अंतर है. 

याचिका में यह भी कहा गया है कि दिल्ली के 2 अस्पतालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है क्योंकि उनकी ओर से कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध बेड के बारे में गलत जानकारी दी गई थी. 

याचिका में कहा गया कि दिल्ली में कोरोना मरीजों की मौत की सबसे बड़ी वजह उन्हें सही समय पर इलाज नहीं मिल सका. याचिकाकर्ता ने मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »