दिल्ली में 15 अप्रैल से 15 दिनों के लिए फिर लागू होगा ऑड इवन, 400 पूर्व सैनिकों की होगी भर्ती

दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि वेबसाइट, ईमेल, फोन और मोहल्ला सभा में लोगों से इस पर दोबारा राय ली गई. इस बार 80 फीसदी से ज्यादा लोग ऑड इवन की वापसी चाहते थे. उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक यह दोबारा लागू होगा.

Advertisement
गोपाल राय ने कहा- 80 फीसदी जनता ऑड इवन के साथ गोपाल राय ने कहा- 80 फीसदी जनता ऑड इवन के साथ

केशव कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 8:01 PM IST

राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन के लिए ऑड इवन फॉर्मूला का दूसरा फेज अगले महीने लागू किया जाएगा. 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दिल्ली की सड़कों पर फिर से गाड़ियों की आवाजाही कम हो जाएगी. दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को यह जानकारी दी.

दिल्ली की 80 फीसदी जनता चाहती है ऑड इवन
गोपाल राय ने कहा कि पिछली बार एक जनवरी से 15 जनवरी के बीच प्रदूषण कम करने के लिए का प्रयोग सफल रहा था. उस दौरान लोगों की अलग-अलग राय थी, हमने वेबसाइट, ईमेल, फोन और मोहल्ला सभा में लोगों से इस पर दोबारा राय ली. इस बार 80 फीसदी से ज्यादा लोग ऑड इवन की वापसी चाहते थे. उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक यह दोबारा लागू होगा.

Advertisement

सभी संबंधित विभागों का मिला साथ
उन्होंने बताया कि सोमवार को इसके लिए पहली हुई. इसमें दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, ट्रांसपोर्ट, पर्यावरण और डीटीसी के अहम अधिकारियों की हिस्सेदारी थी. हमने तैयारी शुरू की है. उन्होंने कहा कि पहले भी पर्यावरण बस सेवा शुरू की गई थी. इस बार भी यह उपलब्ध रहेगी. 28 मार्च से इन बसों के रजिस्ट्रेशन का काम शुरू होगा और 14 अप्रैल तक चलेगा.

पर्यावरण बसों में तैनात होंगे मार्शल
गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के अंदर सीएनजी की कॉन्ट्रैक्ट बस नजदीकी डिपो में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसे स्पेशल परमिट मिलेगा जो के दौरान भी चलेंगी. इस बार स्कूल की बसों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा. उन्होंने कहा कि पर्यावरण बस सेवा में इस बार भी 50 फीसदी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होगी. इन बसों में मार्शल भी तैनात होंगे.

Advertisement

मेट्रो फीडर बसों का रूट बदला जाएगा
उन्होंने बताया कि मेट्रो फीडर बसों के रूट बदलने का फैसला किया गया है. अब यह अधिकतम 10 किलोमीटर के दायरे में चलेंगे. जो बसें पिछली बार छूट गई थी उन्हें फीडर की तरह इस्तेमाल किया जाएगा. इसके लिए मेट्रो को प्लान बनाने के लिए कहा है.

पांच हजार वॉलंटियर्स दोहराएंगे गांधीगीरी
उन्होंने कहा कि पुलिस अगली बैठक में अपना प्लान विस्तार से बताएगी. पिछली बार उठे थे. इस बार उसे सुधार कर शामिल करेंगे. मंत्री ने कहा कि इस बार लागू करवाने के लिए एसडीएम का इमरजेंसी में इस्तेमाल होगा. साथ ही 400 पूर्व सैनिक की भर्ती भी होगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने राज्य सैनिक से लिस्ट मांगी है. इस के लिए 28 मार्च से इंटरव्यू होगा और एक अप्रैल तक नियुक्ति होगी. उन्होंने कहा कि इस बार पांच हजार सिविल वॉलंटियर्स भी अपनी भूमिका में रहेंगे. इस बार वह लोग फिर फूल के साथ गांधीगीरी दोहराएंगे.

एनसीआर भी होगा मॉनीटर
गोपाल राय ने कहा कि इस बार दिल्ली के अलावा एनसीआर को भी मॉनीटर किया जाएगा. पिछली बार 20 पॉइंट पर मॉनिटर हुआ. दिल्ली में इस बार रोटेशन कर मॉनीटर किया जाएगा. मोबाइल गाड़ियां होंगी जो सड़क किनारे मॉनीटर करेंगी.

Advertisement

छूट और चालान पर 8 अप्रैल को नोटिफिकेशन
उन्होंने कहा कि योजना से छूट मिलने और चालान दंड के बारे में दोबारा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. 8 अप्रैल को फाइनल नोटिफिकेशन जारी करने की योजना है. उन्होंने बताया कि इस बार अभिभावकों को भी कार पूल करना होगा. इन्फोर्समेंट की टीम को चालान करने का अधिकार होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »