मोदी के पोस्टर से चुराए गए केजरीवाल के विज्ञापन के 'आम आदमी'?

दिल्ली में सियासी तनातनी के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से शेयर किया जा रहा है. जिसमें एक मोदी सरकार की योजना का विज्ञापन का है और दूसरा दिल्ली की केजरीवाल सरकार का विज्ञापन है.

Advertisement
ये है दिल्ली सरकार का पोस्टर ये है दिल्ली सरकार का पोस्टर

जावेद अख़्तर

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 6:31 PM IST

दिल्ली में 14 फरवरी को आम आदमी पार्टी सरकार के तीन साल पूरे हो गए. इस मौके पर सरकार की तरफ से इन तीन सालों में किए गए जनकल्याणकारी कामों का विज्ञापनों के जरिए बखान किया जा रहा है. यहां तक कि मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से बदसलूकी और मारपीट के पीछे भी विज्ञापन रिलीज करने को लेकर आम आदमी पार्टी विधायकों की जिद को ही बताया जा रहा है.

Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी में जारी इस सियासी तनातनी के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से शेयर किया जा रहा है. जिसमें एक पोस्टर मोदी सरकार की योजना का विज्ञापन का है और दूसरा दिल्ली की केजरीवाल सरकार का विज्ञापन है.

मोदी सरकार के की तरफ से गैस सब्सिडी छोड़ने वालों का शुक्रिया अदा किया गया है. इस पोस्टर में देश के करीब 90 लाख लोगों को गैस सब्सिडी छोड़ने के लिए शुक्रिया कहते हुए कुछ लोगों की तस्वीरें भी लगाई गई हैं. जिनमें वो खुश और गौरवांवित नजर आ रहे हैं.

@giveItUp ट्विटर हैंडल से ऐसी तस्वीर वाला ये विज्ञापन 27 मार्च 2016 को शेयर किया गया था. अब सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि मोदी सरकार के इस पोस्टर की तस्वीर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुरा ली है.

Advertisement

दरअसल, इस दावे के साथ द्वारा तीन साल पूरे होने के मौके जारी किए पोस्टर के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए जा रहे हैं. क्योंकि दिल्ली सरकार के विज्ञापन में जो तस्वीर लगी है, वही फोटो मोदी सरकार के पोस्टर में भी इस्तेमाल की गई थी.

कपिल मिश्रा ने किया ट्वीट

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने इस पोस्टर को लेकर केजरीवाल सरकार पर चुटकी ली है. कपिल ने लिखा है चोर ना चोरी से जाए, ना हेरा फेरी से जाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »